- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shafali Verma becomes India’s youngest T20I debutant
टी-20 इंटरनेशनल में डेब्यू करने वाली सबसे युवा भारतीय बनीं शेफाली
अपने इंटरनेेेशनल डेब्यू मैच में खाता भी नहीं खोल सकीं युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा
Published On Sep 25, 2019, 11:59 AM IST
Last UpdatedSep 25, 2019, 11:59 AM IST
Shafali Verma @BCCI (file image)
शेफाली वर्मा टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली सबसे युवा भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं। 15 साल की शेफाली ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सूरत में खेले गए तीन मैचों की सीरीज के पहले टी-20 मुकाबले में डेब्यू किया।
पढ़ें: टी-20 ट्राई सीरीज के संयुक्त विजेता बने बांग्लादेश और अफगानिस्तान
15 वर्ष 239 दिन की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाली शेफाली के लिए पहला मैच याद करने वाला नहीं रहा। वह खाता खोले बगैर आउट हो गईं। सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाली शेफाली ने इस दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ दिया है।
हालांकि सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने के मामले में शेफाली दूसरे नंबर पर हैं। पहले नंबर पर गार्गी बनर्जी का नाम आता है। गार्गी ने 1978 में 14 साल 165 दिन की उम्र में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया था। जबकि सचिन तेंदुलकर ने 30 साल पहले 16 साल 238 दिन की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आगाज किया था।
पढ़ें: श्रीलंकाई क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में मिली राष्ट्रध्यक्षों जैसी सुरक्षा
शेफाली ने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसके चलते उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम में मौका दिया गया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में छह शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 1, 923 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 11 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।