This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
ये दो ऑलराउंडर्स विश्व कप में कर रहे धमाका, कहां हैं हार्दिक पांड्या...
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और इंग्लैड के बेन स्टोक्स ने अब तक गेंद और बल्ले दोनों से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।
Written by Viplove Kumar
Last Published on - June 26, 2019 1:06 PM IST

किसी भी बड़े टूर्नामेंट में टीम के ऑलराउंडर्स पर सबसे ज्यादा नजर रहती है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से टीम के लिए मैच विनर की भूमिका अदा करने वाले ऑलराउंडर्स को टीम के लिए अहम माना जाता है। इस बार के आईसीसी विश्व कप में दो ऑलराउंडर्स ऐसे हैं जिन्होंने धमाल मचा रखा है।
बांग्लादेश के शाकिब अल हसन और इंग्लैड के बेन स्टोक्स ने अब तक गेंद और बल्ले दोनों से काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। चलिए, डालते हैं इस विश्व कप के चर्चित ऑलराउंडर्स के प्रदर्शन पर नजर।

शाकिब अल हसन (बांग्लादेश)
इस लिस्ट में शाकिब सबसे उपर नजर आ रहे हैं। सेमीफाइनल की दौड़ में बनी हुई बांग्लादेश के लिए इस धुरंधर ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में धमाल मचाया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ शतकीय पारी हो या फिर अफगानिस्तान के खिलाफ 5 विकेट। दो शतक और तीन अर्धशतक जमाते हुए शाकिब ने 476 रन बनाए हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों कि लिस्ट में तीसरे नंबर पर है। 6 मुकाबले में अब तक वह 10 विकेट भी चटका चुके हैं।
बेन स्टोक्स (इंग्लैंड)
पहले श्रीलंका और फिर ऑस्ट्रेलिया से हारने के बाद भले ही इंग्लैंड के सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई हो लेकिन बेन स्टोक्स ने शानदार खेल दिखाया है। श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया जिन दो टीमों के सामने इंग्लिश बल्लेबाजों ने घुटने टेके उसमें स्टोक्स ने अर्धशतक जमाया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 89 जबकि श्रीलंका के खिलाफ स्टोक्स ने नाबाद 82 रन बनाए थे। उन्होंने इस विश्व कप 291 रन बनाने के साथ 6 विकेट भी हासिल किए हैं।

गुलबदिन नैब (अफगानिस्तान)
अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदिन ने अब तक इस टूर्नामेंट में गेंदबाजी करते हुए 9 विकेट हासिल किए हैं जबकि 174 रन भी बनाने में कामयाब हुए हैं।
कार्लोस ब्रेथवेट (वेस्टइंडीज)
वेस्टइंडीज के ब्रेथवेट का प्रदर्शन भी काबिल ए तारीफ रहा है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शतक जमाकर टीम मैच में बनाए रखा था। उनके नाम इस टूर्नामेंट में 5 विकेट भी हैं।
हार्दिक पांड्या (भारत)
भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक ने अब तक के चार मुकाबले में कुल 96 रन बनाए हैं जबकि चार विकेट निकाले हैं। भारत ने बाकी टीमों के मुकाबले कम मैच खेला है लिहाजा उनको अब तक उतने ज्यादा मौके नहीं मिले हैं लेकिन भारतीय फैंस तो यही चाहेंगे कि हार्दिक इस विश्व कप में गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाए।
