- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shakib Al Hasan becomes first player to score 500 plus runs and claim 10 plus in world cup
500 प्लस रन और 10 से अधिक विकेट लेने वाले शाकिब पहले क्रिकेटर बने
मौजूदा वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं
Published On Jul 03, 2019, 12:02 AM IST
Last UpdatedJul 03, 2019, 12:02 AM IST
Shakib Al Hasan @AFP (FILE IMAGE)
बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन मंगलवार को विश्व कप के इतिहास में पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए जिन्होंने एक ही टूर्नामेंट में 500 से अधिक रन बनाए हैं और 10 से ज्यादा विकेट लिए हैं।
पढ़ें: बांग्लादेश को 28 रन से हरा टीम इंडिया सेमीफाइनल में
भारत के खिलाफ 66 रन की पारी खेलने वाले शाकिब इस विश्व कप में 7 पारियों में 542 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। मौजूदा वर्ल्ड कप में उनसे अधिक रन रोहित शर्मा (544) ने ही बनाए हैं।
पढ़ें: ‘हिटमैन’ की शतकीय पारी से रिकॉर्ड्स की बौछार, धोनी भी रह गए पीछे
अब तक दो शतक और चार अर्धशतक बना चुके शाकिब ने 34 . 9 की औसत से 11 विकेट भी लिए हैं। शाकिब ने 66 रन बनाने के अलावा रिषभ पंत का विकेट भी लिया।
इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के स्कॉट स्टायरिस के नाम था जिन्होंने 2007 विश्व कप में 499 रन बनाने के अलावा कुल 9 विकेट लिए थे। शाकिब ने वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 124 रन बनाये थे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 29 रन देकर पांच विकेट लिए थे।