- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shane Watson second batsman to score a century in IPL final
आईपीएल के फाइनल में शतक लगाकर वॉटसन ने रचा इतिहास
शेन वॉटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को आईपीएल के 11वें सीजन के फाइनल में शानदार शतक जड़ा।
Published On May 27, 2018, 10:44 PM IST
Last UpdatedMay 27, 2018, 10:44 PM IST
Shane Watson © IANS
चेन्नई सुपर किंग्स के ओपनर शेन वॉटसन इंडियन प्रीमियर लीग के फाइनल में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। वॉटसन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रविवार को आईपीएल के 11वें सीजन के फाइनल में शानदार शतक जड़ा।
साल 2018 में चेन्नई की टीम की तरफ से ओपनिंग का जिम्मा संभालने वाले शेन वॉटसन का यह इस सीजन में दूसरा शतक है। वॉटसन ने शतक लगाने के साथ ही फाइनल में शतक लगाने वाले एक मात्र बल्लेबाज रिद्धीमान साहा की बराबरी कर ली। रन का पीछा करते हुए वॉटसन शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज है।
फाइनल में रन का पीछा करते हुए पहला शतक
वॉटसन ने हैदराबाद के खिलाफ 51वीं गेंद पर अपना शानदार शतक पूरा किया। इससे पहले रिद्धीमान साहा ने किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेलते हुए आईपीएल के सातवें सीजन के फाइनल में शतक बनाया था। साहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक बनाया था जबकि वॉटसन ने रन का पीछा करते हुए यह कारनामा किया।
फाइनल में 57 गेंद पर 117 रन की पारी
वॉटसन ने फाइनल के इस अहम मुकाबले में 178 रन का पीछा करते हुए 117 रन की पारी खेली। उन्होंने इस पारी में 11 चौके लगाए जबकि 8 आसमानी छक्के जड़े।