- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Shikhar Dhawan shines as India beat West Indies by six wickets
शिखर धवन ने पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ा
धवन ने धमाकेदार पारी के दम पर पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे कर दिया है।
Published On Nov 12, 2018, 12:20 PM IST
Last UpdatedNov 12, 2018, 12:20 PM IST
Shikhar Dhawan@ ians
भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के आखिरी टी20 में 92 रन की पारी खेली। इस पारी के दम पर भारतीय टीम ने विंडीज को हराकर 3-0 से सीरीज पर कब्जा जमाया। धवन ने धमाकेदार पारी के दम पर पाकिस्तान के बाबर आजम को पीछे कर दिया है।
शिखर धवन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार अर्धशतक जमाया। धवन ने 62 गेंद पर 92 रन की पारी खेली और इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टी20 बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए।
FIFTY!@SDhawan25 brings up his 8th T20I half-century off 36 deliveries.#INDvWI pic.twitter.com/ocsqOSfxmB
— BCCI (@BCCI) November 11, 2018
विंडीज के खिलाफ धवन का धमाका
रविवार को खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में शिखर धवन ने 10 चौके और दो छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली। भारत को जीत के दरवाजे तक पहुंचाने वाले धवन को प्लयर ऑफ द मैच चुना गया।
रोहित शर्मा और बाबर आजम से आगे निकले
इस साल टी20 क्रिकेट में रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शिखर धवन दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। धवन ने 92 रन की पारी खेल हमवतन रोहित शर्मा और पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया।
धवन के नाम 15 टी20 मुकाबलों में अब 572 रन हो गए हैं और वह पाकिस्तान के फखर जमां से महज 4 रन पीछे हैं। पाकिस्तान की तरफ से 563 रन बनाने वाले बाबर आजम को धवन ने पीछे छोड़ा। रोहित शर्मा के नाम 16 टी20 मुकाबलों में कुल 560 रन हैं और वह चौथे नंबर पर हैं।