धोनी के शागिर्द शिवम दुबे T20 वर्ल्ड कप में बल्ले से जलवा बिखेरने को तैयार

रिंकू सिंह पर शिवम दुबे को तरजीह देकर T20 वर्ल्ड कप टीम में जगह दी गई जबकि उन्हें रिजर्व खिलाड़ियों में शामिल किया गया. रिंकू को इम्पैक्ट प्लेयर नियम के कारण नुकसान उठाना पड़ा.

Edited By : Vanson Soral |Apr 30, 2024, 11:09 PM IST

Published On Apr 30, 2024, 11:09 PM IST

Last UpdatedApr 30, 2024, 11:09 PM IST

SHIVAM DUBEY

PIC- @IPL

T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया. कुछ खिलाड़ियों के टीम में शामिल होने का पहले से अंदेशा लगाया जा रहा था जो आज सही साबित हुआ. चेन्नई सुपर किंग्स के धाकड़ ऑलराउंडर शिवम दुबे को वर्ल्ड कप जाने वाली टीम में शामिल कर लिया गया. शिवम दुबे को वैसे तो 2019 में ही टीम इंडिया की ओर से खेलने का मौका मिल गया था लेकिन इस युवा खिलाड़ी का खेल तब निखर के आया जब वह IPL में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़े.

नवंबर 2019 से फरवरी 2020 के बीच शिवम दुबे को भारत की ओर से 9 T20I मैचों में बल्लेबाजी का मौका तो मिला लेकिन अर्धशतक को छोड़ दें तो कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाए. इसके बाद IPL 2022 में चुन्नई से जुड़ने के बाद शिवम ने कमाल ही कर दिया. धोनी की छत्रछाया में जाते ही शिवम दुबे की बल्लेबाजी में बड़ा बदलाव आया जिसका नतीजा ये हुआ कि न केवल टीम इंडिया बल्कि चेन्नई को अपने दम पर मैच जिताने शुरु किए. यही वजह रही कि जब T20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए चुनी गई टीम में रिंकू सिंह के ऊपर चेन्नई के इस धाकड़ बल्लेबाज को वरीयता दी गई.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

CSK में निखरी बल्लेबाजी

IPL 2022 में चेन्नई से जुड़ने के बाद से शिवम ने भारत के लिए 5 मैच खेले जिसमें से 4 बार वह नाबाद लौटे. इस दौरान 2 बार शिवम ने नाबाद अर्धशतकीय पारी भी खेली. इन आंकड़ों से साफ पता चलता है कि धोनी की टीम से जुड़ते ही शिवम की बल्लेबाजी में कितना ज्यादा निखार आया है. शिवम के गगनचुंबी छक्कों की तारीफ पिछले सीजन से हो रही है. वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में शामिल हैं जिन्होंने IPL में चौके से ज्यादा छक्के लगाए हैं.

माही भाई का शागिर्द

इसी साल जब भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज खेली थी तो पहले मैच में ऑलराउंडर शिवम दुबे का अहम योगदान रहा था. उन्‍होंने 40 गेंद में 60 रन बनाने के अलावा 1 विकेट भी झटका था और प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड अपने नाम किया. इस मौके पर दुबे ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्होंने माही भाई से ही मैच को खत्‍म करने की कला सीखी है.

Editor's Pick