विराट कोहली चूके, अब शोएब मलिक बनाएंगे ये शानदार रिकॉर्ड

विराट कोहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 2,000 रन पूरे करने से 8 रन दूर हैं।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 01, 2018, 01:56 PM IST

Published On Jul 01, 2018, 01:56 PM IST

Last UpdatedJul 01, 2018, 01:56 PM IST

Virat Kohli © AFP

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली जब टी20 सीरीज खेलने आयरलैंड पहुंचे तो उनके सामने एक शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका था। कोहली टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन बनाने वाले पहले एशियन पुरुष क्रिकेटर बन सकते थे। हालांकि भारतीय कप्तान दोनों ही टी20 मैच में फ्लॉप रहे और केवल 1,992 के आंकड़े तक पहुंच सके। आज जब पाकिस्तान जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला टी20 मैच खेल रहा है, ऐसे में शोएब मलिक के पास ये कीर्तिमान अपने नाम करने का मौका है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/team-india-takes-2nd-spot-in-icc-t20i-rankings-after-beating-ireland-by-2-0-723457″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पाकिस्तान टीम के सीनियर खिलाड़ी मलिक टी20 अंतर्राष्ट्रीय में अब तक 1,989 रन बना चुके हैं और 2,000 का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें आज केवल 11 और रन बनाने होंगे। मलिक अगर आज के मैच में 11 रन बना लेते हैं तो वो टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 2,000 रन बनाने वाले पहले एशियन पुरुष क्रिकेटर बन जाएंगे। अगर मलिक ऐसा करने से चूकते हैं तो गेंद फिर कोहली के पाले में चली जाएगी।

बता दें कि टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 2,000 रन बनाने वाले पहले एशियन क्रिकेटर का खिताब भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज के नाम है। मिताली टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 2,000 रन पूरे करने वाली पहली भारतीय भी हैं। कोहली ये खिताब अपने नाम करने में मिताली से पिछड़ गए थे और अब वो मलिक से मात खाने के करीब हैं।

Editor's Pick