add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

सितांशु कोटक की एंट्री, किसकी कुर्सी पर खतरा बनेंगे टीम इंडिया के नए बैटिंग कोच

सितांशु कोटक के भारतीय कोचिंग स्टाफ से जुड़ने के बाद किसकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं. यह गंभीर का खास है. लेकिन उसके प्रदर्शन से बोर्ड बहुत ज्यादा खुश नहीं है.

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 17, 2025 12:21 PM IST

सितांशु कोटक भारतीय क्रिकेट टीम के नए बल्लेबाजी कोच होंगे. सौराष्ट्र के इस पूर्व कप्तान का सफर भारतीय टीम के साथ 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पांच टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज से शुरू होगा. 52, वर्षीय कोटक के भारतीय टीम के साथ जुड़ने के साथ ही कई सवाल भी खड़े हो गए हैं. क्या बोर्ड मौजूदा कोचिंग स्टाफ से खुश नहीं है. या बल्लेबाजों के लगातार खराब प्रदर्शन से उठ रहे सवालों के जवाब के तौर पर कोटक की एंट्री हुई है. या भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में कोलकाता नाइट राइडर्स के अधिक प्रभाव के चलते यह फैसला लिया गया है. गौरतलब है कि गौतम गंभीर के सहायक कोच- अभिषेक नायर और रेयान तेन डेस्काते कहीं-न-कहीं केकेआर से जुड़े रहे हैं.

पहले नहीं था कोई बैटिंग कोच

बीसीसीआई ने गौतम गंभीर की अगुआई वाले सपोर्ट स्टाफ में किसी बैटिंग कोच की नियुक्ति नहीं की थी. अभिषेक नायर ने बल्लेबाजों पर ध्यान देने का जिम्मा उठाया था. हालांकि, जिस तरह से भारतीय बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ संघर्ष किया उसके बाद नायर की भूमिका पर सवाल उठने लगे. सुनील गावस्कर समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने सपोर्ट स्टाफ की भूमिका पर सवाल उठाए. उन्होंने विराट कोहली के लगातार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदों पर आउट होने का जिम्मेदार भी कोचिंग स्टाफ को ठहराया कि आखिर वह इस कमी को दूर क्यों नहीं कर पा रहे हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसे भी पढ़ें- घरेलू क्रिकेट लाजमी- 10 कायदे जो BCCI ने खिलाड़ियों के लिए बनाए

नायर पर गिर सकती है गाज

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय कोचिंग स्टाफ में अभिषेक नायर की भूमिका अस्थायी हो सकती है. हाल ही में भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन के बाद नायर निशाने पर हैं. इस रिपोर्ट में यहां तक कहा गया कि नायर एक सीनियर खिलाड़ी के प्रभाव के चलते भारतीय कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बने, लेकिन उस खिलाड़ी का नाम सामने नहीं आया है.

नायर से कोई फायदा नहीं?

एक बीसीसीआई अधिकारी ने पीटीआई को नाम न बताने की शर्त पर बताया, ‘यह साफ है कि अभिषेक नायर की विशेषज्ञता से खिलाड़ियों को कोई फायदा नहीं हो रहा है. कोटक काफी लंबे समय से बल्लेबाजी कोच हैं. और उन्हें खिलाड़ियों का भरोसा भी हासिल है.’ ऐसी भी खबरें आ रही हैं कि नायर सिर्फ सीनियर खिलाड़ियों के लिए नहीं नजर आते हैं.

इसे भी पढ़ें- केएल राहुल नहीं…इस स्टार खिलाड़ी को कप्तान बना सकती है दिल्ली कैपिटल्स

सितांशु के पास अनुभव

सिता्शु कोटक के पास नैशनल क्रिकेट अकादमी में कोचिंग का अनुभव है. वह इंडिया ए के साथ भी काम कर चुके हैं. और उनका कोचिंग स्टाफ में आना अभिषेक नायर के लिए खतरे की घंटी हो सकती है. कोटक खिलाड़ियों के साथ भरोसा बना चुके हैं और इंडिया ए के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है.

वह इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज से भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘हमारा इंडिया ए का शैडो दौरा है. कोटक आमतौर पर इंडिया ए की टीम को संभालते हैं. वह क्वॉलिफाइड लेवल 3 के कोच हैं और वीवीएस लक्ष्मण के सहायक भी रह चुके हैं. जब भारत ने पिछले साल आयरलैंड का दौरा किया था तब वह हेड कोच थे. अब चूंकि वह एनसीए के स्टाफ हैं तो उन्हें कहीं भी पोस्ट किया जा सकता है.’