• Home
  • News
  • Smriti Mandhana hundred helps India crush New Zealand by 9 wickets in Napier odi

कोहली के बाद मिताली की कप्तानी में टीम इंडिया की न्यूजीलैंड पर बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड पर नेपियर वनडे में 9 विकेट से जीत दर्ज की है। यह टीम इंडिया की न्यूजीलैंड पर तीसरी 9 विकेट की जीत है।

Edited By : Viplove Kumar |Jan 24, 2019, 01:13 PM IST

Published On Jan 24, 2019, 01:13 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2019, 01:13 PM IST

indian women team facebook page

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड दौरे कि शुरुआत 9 विकेट की रिकॉर्ड जीत के साथ की है। भारतीय कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और मेजबान टीम को 192 रन पर ढेर कर दिया। जवाब में ओपनर स्मृति मंधाना का बेमिसाल शतकीय पारी के दम पर भारत ने 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

यह मैच नेपियर के उसी मैदान पर खेले गया था जहां बुधवार को भारतीय पुरुष टीम ने शानदार जीत के साथ आगाज वनडे सीरीज का आगाज किया था। न्यूजीलैंड में खेलते हुए वनडे क्रिकेट में भारतीय महिला टीम की यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में भारत ने 9 विकेट से जीत हासिल कर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़े:- नेपियर में 8 विकेट से जीता भारत, न्यूजीलैंड पर 1-0 की बढ़त

न्यूजीलैंड में भारतीय महिला की बड़ी जीत

भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड पर नेपियर वनडे में 9 विकेट से जीत दर्ज की है। यह टीम इंडिया की न्यूजीलैंड पर तीसरी 9 विकेट की जीत है। न्यूजीलैंड में खेलते हुए भारत ने पहली बार मेजबान पर इतनी बड़ी जीत हासिल की है। विकटों के लिहाज से यह न्यूजीलैंड में खेलते हुए भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है।

न्यूजीलैंड पर तीसरी बार मिली 9 विकेट की जीत

भारतीय महिला टीम को न्यूजीलैंड पर वनडे में तीसरी मर्तबा 9 विकेट की जीत हासिल हुई है। इससे पहले साल 2003 में भारत के औरंगाबाद वनडे में न्यूजीलैंड पर भारत को 9 विकेट की जीत मिली थी। इसके बाद साल 2015 में बैंगलोर वनडे में भी टीम इंडिया ने ऐसी ही कामयाबी हासिल की थी।

पढ़े:- न्यूजीलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की वनडे में बड़ी जीत

न्यूजीलैंड पर सबसे ज्यादा बार मिली 9 विकेट की जीत

भारत ने इससे पहले इंग्लैंड और आयरलैंड पर दो दो वनडे में 9 विकेट की जीत हासिल की है। न्यूजीलैंड वो अकेली टीम बन गई है जिसके खिलाफ भारतीय महिलाओं ने तीन बार 9 विकेट की जीत हासिल की है। इसे अलावा डेनमार्क, बांग्लादेश और श्रीलंका पर भी भारत को वनडे क्रिकेट में 9 विकेट से जीत हासिल हुई है।

Editor's Pick