- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Smriti Mandhana stars again in Indian women’s series-clinching win against New Zealand
महिला क्रिकेट : न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने रचा इतिहास
भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की है।
Published On Jan 29, 2019, 04:12 PM IST
Last UpdatedJan 29, 2019, 04:12 PM IST
बे-ओवल मैदान पर मंगलवार को खेले गए दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नया इतिहास रचा है। भारतीय टीम ने पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल की है। दोनों टीमों के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मैच एक फरवरी को हेमिल्टन में खेला जाएगा।
पढ़ें:- भारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को हराया, जीती सीरीज
भारत ने नेपियर में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड को नौ विकेट से हराया था। स्मृति मंधाना (90) और मिताली राज (62) की नाबाद अर्धशतकीय पारियों के दम पर भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में आठ विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई है।
2016 में मिली थी करारी शिकस्त
न्यूजीलैंड कै दौरा करने पहुंची भारतीय टीम को साल 2016 में 1-4 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। भारतीय टीम को पांच मैचों की सीरीज में से सिर्फ एक मुकाबले में जीत हासिल करने में कामयाबी मिली थी। पहले दो मैच में हारने के बाद भारत ने तीसरा मैच अपने नाम किया था लेकिन अगले दो मैच में मेजबान बाजी मार सीरीज की नतीजा 4-1 कर दिया।
मंधाना ने खेली मैच विनिंग पारी
नेपियर के पहले वनडे में ओपनर स्मति मंधाना ने शानदार शतक जमाया था तो दूसरे मैच में अर्धशतकीय पारी खेल टीम को जीत दिलाई। मंधाना ने पहले मैच में 104 गेंद पर 105 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरे मुकाबले में 83 गेंद पर नाबाद 90 रन की पारी खेली।
गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनो ही वनडे में भारतीय गेंदबाजी शानदार रही। नेपियर वनडे में भारत के आगे न्यूजीलैंड की टीम 192 रन पर ऑलआउट हुई थी तो दूसरे मुकाबले में मेजबान टीम महज 162 रन की लक्ष्य ही रख पाई।