सौरव गांगुली ने कहा, मेरे नाम से बना इंस्‍टाग्राम पेज है फर्जी

सौरव गांगुली इस वक्‍त इंग्‍लैंड में भारत-इंग्‍लैंड मैच के दौरान कमेंट्री कर रहे हैं।

Edited By : Sandeep Gupta |Aug 07, 2018, 02:14 PM IST

Published On Aug 07, 2018, 02:14 PM IST

Last UpdatedAug 07, 2018, 02:14 PM IST

Sourav Ganguly with Virat Kohli (File Photo) © AFP

भारतीय टीम के पूर्व दिग्‍गज कप्‍तान सौरव गांगुली इन दिनों इंग्‍लैंड में हैं। वो भारत और इंग्‍लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज में कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/pakistan-cricket-board-increases-salary-of-centrally-contracted-players-733171″][/link-to-post]

हाल ही में सौरव गांगुली के नाम से बने एक फर्जी अकाउंट से किया गया इंस्‍टाग्राम पोस्‍ट काफी चर्चा में रहा। इस पोस्‍ट बर्मिंघम में भारतीय टीम की हार पर विस्‍तार में लिखा गया है। सौरव के इस फर्जी पोस्‍ट में विराट कोहली की जमकर तारीफ की गई है। साथ ही विराट कोहली को सलाह दी गई हैै कि वो अपनी टीम मेंं नई उर्जा भरने की कोशिश करें। वो टीम के खिलाड़ियों से निरंतर बातचीत कर सकारात्‍मक सोच के साथ दूसरे मैच में खेलने के लिए उतरें।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सौरव गांगुली के इस फर्जी अकाउंट से किए गए पोस्‍ट को सभी बड़े मीडिया हाउस ने उठाया। इसपर तमाम बड़े टीवी चैनल और न्‍यूज वेबसाइट ने खबर करी। सौरव गांगुल ने अब इसपर यह स्‍पष्‍ट किया है कि उनके नाम से इंस्‍टाग्राम पर बनाया गया अकाउंट फर्जी है। उन्‍होंने ट्विटर पर लिखा, “इस फर्जी अकाउंट से उनके विचार व्‍यक्‍त किए जा रहे हैं।”

गांगुली ने अपील की है कि कोई भी इस इंस्‍टाग्राम अकाउंट से मेरे विचार लेकर खबर न बनाए। उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम को इस बारे में शिकायत करने की बात भी लिखी। मौजूदा समय में सौरव गांगुली के नाम से बना ये फर्जी इंस्‍टाग्राम पेज हटा दिया गया है।

Editor's Pick