डेल स्टेन हैं पेस सनसनी मयंक यादव के आइडल, जेट और रॉकेट की रफ्तार करती है रोमांचित

लखनऊ। भारत के नये तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव को गति रोमांचित करती है और वह बचपन से जेट विमान, रॉकेट और सुपर बाइक की गति की कल्पना कर उत्साहित होते रहे हैं. दिल्ली के इस 21 साल के गेंदबाज ने शनिवार को लगातार 150 किलोमीटर से अधिक रफ्तार की गेंद फेंक कर पंजाब किंग्स...

Edited By : Vanson Soral |Mar 31, 2024, 02:41 PM IST

Published On Mar 31, 2024, 02:41 PM IST

Last UpdatedMar 31, 2024, 02:41 PM IST

Mayank yadav

PIC- @IPL

लखनऊ। भारत के नये तेज गेंदबाजी सनसनी मयंक यादव को गति रोमांचित करती है और वह बचपन से जेट विमान, रॉकेट और सुपर बाइक की गति की कल्पना कर उत्साहित होते रहे हैं. दिल्ली के इस 21 साल के गेंदबाज ने शनिवार को लगातार 150 किलोमीटर से अधिक रफ्तार की गेंद फेंक कर पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों को परेशान किया. उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जितेश शर्मा जैसे अनुभवी बल्लेबाजों का विकेट झटक कर अपने आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) पदार्पण को यादगार बनाया.

अपने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने पंजाब की पारी के 12वें ओवर में 155.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद डाली, जो मौजूदा आईपीएल सत्र का सबसे तेज गेंद है. मयंक ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘क्रिकेट के अलावा सामान्य जीवन में भी मुझे ऐसी चीजें पसंद हैं जिनकी गति अधिक हो. चाहे वह रॉकेट हो, हवाई जहाज हो या सुपर बाइक, गति मुझे उत्साहित करती है. बचपन में मुझे जेट विमान पसंद थे और उनसे प्रेरणा मिलती थी.’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

मयंक के करियर की सबसे तेज गेंद

पंजाबी बाग के इस गेंदबाज ने कहा, ‘‘मैंने इससे पहले कभी भी 156 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद नहीं फेंकी. मैंने मुश्ताक अली (घरेलू T20 ट्रॉफी) के दौरान 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की है लेकिन यह मेरी सबसे तेज गेंद थी.’’

मयंक को लखनऊ की टीम ने IPL 2022 से पहले चुना था. उन्होंने तब सिर्फ दो लिस्ट ए मैच खेले थे. वह 2022 सत्र में IPL का एक भी मैच नहीं खेल सके थे और पिछले साल मांसपेशियों में खिंचाव के कारण वह पूरे सत्र से बाहर थे.

उन्होंने चोट से उबरने के बाद 50 ओवर प्रारूप में खेले जाने वाले देवधर ट्रॉफी में उत्तर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए अनुभवी राहुल त्रिपाठी का मिडिल स्टंप उखाड़ दिया था. उन्होंने कहा, “चोट तेज गेंदबाजों के जीवन का हिस्सा हैं, वे आपके दोस्त हैं. पिछले एक-डेढ़ साल में मुझे दो-तीन बड़ी चोटें लगीं. यह मेरे लिए थोड़ा निराशाजनक भी था.’’

डेल स्टेन आदर्श

इस युवा गेंदबाज ने कहा, ‘‘ पिछले सत्र में भी मैं चोट के कारण आईपीएल में नहीं खेल पाया था. मुझे पसलियों में फ्रैक्चर के साथ साइड स्ट्रेन की चोट थी. यह चोट मुझे विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान लगी थी. मेरा प्रयास है कि मैं अभ्यास और शारीरिक रूप से रिकवरी और खुद पर अधिक ध्यान दूं.’’

मयंक दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज डेल स्टेन से काफी प्रेरित है. उन्होंने कहा, ‘‘मैं केवल एक ही तेज गेंदबाज से प्रेरणा लेता हूं और वह डेल स्टेन हैं. वह मेरे आदर्श हैं और मैं उन्हें बहुत मानता हूं.’’

डेब्यू का था इंतजार

उन्होंने कहा कि अपने डेब्यू मैच के दौरान उन्हें कोई दबाव या घबराहट महसूस नहीं हुई. मयंक ने कहा, ‘‘मेरे डेब्यू को लेकर काफी उत्साह था. पिछले दो साल से मैं सिर्फ एक ही चीज की कल्पना कर रहा हूं कि जब मैं डेब्यू करूंगा तो पहली गेंद फेंकने पर मुझे कैसा महसूस होगा. हर किसी ने कहा कि कुछ तो होगा दबाव या घबराहट लेकिन मुझे यह बिल्कुल महसूस नहीं हुआ.’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जब मेरे कप्तान ने मुझे पहला ओवर फेंकने के लिए कहा तो मुझे अपने अंदर महसूस हुआ कि मैं यहीं का हूं और काफी आत्मविश्वास था.’’

Editor's Pick