• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • Women’s T20 World Cup Final: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में इन 3 भारतीयों पर रहेगी नजर

Women’s T20 World Cup Final: इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

भारत की 16 साल की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने मौजूदा विश्व कप में 161 की स्ट्राइक रेट से कुल 161 रन बनाए हैं जबकि पूनम और शिखा ने अपनी गेंदबाजी से सबको प्रभावित किया है

Edited By : Kamlesh Rai |Mar 07, 2020, 05:21 PM IST

Published On Mar 07, 2020, 05:21 PM IST

Last UpdatedMar 07, 2020, 05:21 PM IST

Shafali Verma, Poonam Yadav, Shikha Pandey

Sports News Today 7 March, Women’s T20 World Cup Final Australia vs India : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पास आईसीसी महिला टी20 विश्व कप जीतकर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम इंडिया पहली बार आईसीसी के इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में पहुंची है।

भारत और 4 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया रविवार को फाइनल में आमने-सामने होंगे। मौजूदा टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है। टीम ने लीग स्टेज पर खेले अपने चारों मैच जीतकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बारिश की वजह से भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला नहीं खेला जा सका और लीग स्तर पर प्वाइंटस टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम इंडिया आसानी से फाइनल में प्रवेश कर गई।

आंकड़ों में ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी, यदि फाइनल में बारिश ने डाला खलल तो…

मौजूदा टूर्नामेंट में भले ही कप्तान हरमनप्रीत का बल्ला अब तक खामोश रहा हो बावजूद इसके उन्होंने अब तक बेहतरीन कप्तानी की है। फाइनल में इन 3 भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर।

शेफाली वर्मा

16 वर्षीय शेफाली वर्मा ने मौजूदा टूर्नामेंट में बतौर ओपनर अपने बल्ले से सबको प्रभावित किया है। शेफाली इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। हरियाणा की रोहतक से आने वाली शेफाली अब तक 161 की बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 161 रन बना चुकी हैं जिसमें 18 चौके और 9 छक्के शामिल है।

शेफाली को अब पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग से तुलना की जा रही है। दिग्गज सचिन तेंदुलकर को अपना आर्दश बताने वाली भारत की इस प्रतिभावान खिलाड़ी ने क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में हाल में दक्षिण अफ्रीका की चोले ट्रायोन और ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हीली को सर्वाधिक स्ट्राइक रेट के मामले में पीछे छोड़ा था।

पूनम यादव

अनुभवी लेग स्पिनर पूनम यादव ने मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 विकेट झटककर अपनी उयोगिता साबित की थी। उन्होंने मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक कुल 9 विकेट अपने नाम किए हैं। पूनम इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाली गेंदबाज हैं। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर ओपनर एलिसा हीली पूनम की गेंदबाजी की तारीफ कर चुकी हैं।

Women’s T20 World Cup Final: भारतीय प्लेइंग XI में बदलाव संभव

पूनम की लेग स्पिन गेंदबाजी से विपक्षी टीम के बल्लेबाज खौंफ में हैं। फाइनल से एक दिन पहले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने स्पिन से निपटने की जमकर प्रैक्टिस की। देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज किस तरह भारतीय स्पिनर का सामना करते हैं।

शिखा पांडे

मध्यम गति की गेंदबाज शिखा पांडे ने इस टूर्नामेंट में अपनी गेंदबाजी से अब तक प्रभाव छोड़ने में सफल रही हैं। उन्होंने लीग स्टेज पर खेले सभी मुकाबलों में शिकार किए हैं। इस टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में शिखा चौथे स्थान पर हैं। एक तरह पूनम की गूगली और दूसरी तरह पांडे की मध्यम गति की गेंदबाजी विपक्षी टीम के बल्लेबाजों को सकते में डाल सकती है।

विकेटकीपर तानिया भाटिया ने भी विकेट के पीछे अपना काम बखूबी किया है। 22 वर्षीया तानिया इस टूर्नामेंट में विकेट के पीछे सर्वाधिक शिकार करने वाली विकेटकीपर हैं। राधा यादव ने अपनी फिरकी से श्रीलंकाई गेंदबाजों को खूब छकाया था और चार खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा था।

Editor's Pick