श्रीलंका दौरे पर अंडर-19 भारतीय टीम में अर्जुन तेंदुलकर पर रहेगी नजर

अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार भारतीय इंटरनेशनल टीम से खेलने का मौका मिलेगा। अर्जुन को बतौर ऑलराउंडर टीम में चुना गया है।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 16, 2018, 02:09 PM IST

Published On Jul 16, 2018, 02:09 PM IST

Last UpdatedJul 16, 2018, 02:09 PM IST

Arjun Tendulkar © IANS

भारतीय क्रिकेट टीम के अंडर 19 टीम का श्रीलंका दौरा मंगलवार से शुरू होने जा रहा है। दो चार दिवसीय मुकाबले की शुरुआत 17 जुलाई से होगी। इस मुकाबले में सबकी नजरें भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन पर रहेगी।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/team-india-will-make-two-records-with-one-win-in-final-odi-against-england-726697″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार भारतीय इंटरनेशनल टीम से खेलने का मौका मिलेगा। अर्जुन को बतौर ऑलराउंडर टीम में चुना गया है। वह एक बेहतरीन तेज गेंदबाज होने के साथ-साथ बल्लेबाजी भी अच्छी करते हैं।

दो चार दिवसीय मुकाबलों के लिए अर्जुन का चयन

अर्जुन को श्रीलंका में खेले जाने वाले पहले दो चार दिवसीय मैचों की टीम में चुना गया है। उनको पांच वनडे मैचों की टीम में जगह नहीं मिली है।

भारत का श्रीलंका दौरा

भारतीय अंडर 19 टीम को श्रीलंका दौरे पर दो चार दिवसीय और पांच वनडे मैच खेलना है। पहला चार दिवसीय मुकाबला 17 से 20 जुलाई जबकि दूसरा 27 से 27 जुलाई तक खेला जाएगा। वहीं वनडे मुकाबले 30 जुलाई, 02 अगस्त, 05 अगस्त, 07 अगस्त और 10 अगस्त को खेले जाएंगे।

टीम :

चार दिवसीय मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम : अनुज रावत (कप्तान/विकेटकीपर), अथर्व टाएडे, देवदत्त पाडिक्कल, आर्यन जुयाल (उप-कप्तान), यश राठौड़, आयुष बदोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, वाई.डी. मांगवानी, अर्जुन तेंदुलकर, नेहाल वाधेरा, आकाश पांडे, मोहित जांगड़ा और पवन शाह।

वनडे मैचों के लिए भारत की अंडर-19 टीम : आर्यन जुयाल (कप्तान/विकेटकीपर), अनुज रावत (उप-कप्तान), देवदत्त पाडिक्कल, यश राठौड़, आयुष बदोनी, समीर चौधरी, सिद्धार्थ देसाई, हर्ष त्यागी, वाई.डी. मांगवानी, अजय देवगौड़ा, वाई जायसवाल, आकाश पांडे, मोहित जांगड़ा, पवन शाह।

Editor's Pick