×

IND VS SA ODI: तीन विकेटकीपर्स को मौका, स्टार ऑलराउंडर बाहर, समझ से परे हैं सेलेक्टर्स के यह फैसले

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है. 30 नवंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - November 24, 2025 1:25 PM IST

India Squad for SA ODI Series: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी गई है. इस टीम में 23 महीने बाद रुतुराज गायकवाड़ की वापसी हुई है, वहीं रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज भी टीम का हिस्सा हैं. हालांकि भारतीय सेलेक्टर्स ने कुछ ऐसे फैसले भी लिए हैं, जो समझ से परे भी हैं.

30 नवंबर से शुरू होने वाले वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया है, मगर इस टीम में कई ऐसे फैसले लिए गए हैं जो हैरान करने वाले हैं.

तीन विकेटकीपर्स को मौका

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए तीन विकेटकीपर्स को मौका दिया गया है. केएल राहुल जो टीम इंडिया के कप्तान है, वह विकेटकीपिंग भी करते हैं. इसके अलावा नियमित विकेटकीपर ऋषभ पंत को भी इस टीम में चुना गया है. ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान भी हैं यानि वनडे सीरीज में दो विकेटकीपर्स का खेलना तय है. मगर सबसे हैरानी एक और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल के चयन को लेकर है. जब टीम में पहले से ही दो विकेटकीपर्स हैं, तो उनकी जगह किसी बल्लेबाज या फिर ऑलराउंडर को मौका दिया जा सकता था.

अक्षर पटेल को नहीं मिली जगह

भारत की 15 सदस्यीय टीम में अक्षर पटेल को मौका नहीं दिया गया है. पिछली पांच पारियों में उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी करते हुए 34.6 की औसत से 173 रन बनाए हैं. इसके अलावा वह गेंद से भी काफी उपयोगी रहे हैं. टीम में रविंद्र जडेजा को जगह दी गई है, मगर अक्षर पटेल को बाहर करना हैरान करने वाला फैसला है.

टीम में नहीं है स्पेशलिस्ट तेज गेंदबाज

भारतीय टीम में तेज गेंदबाज के रुप में कोई स्पेशलिस्ट गेंदबाज नहीं है. साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा को मौका दिया गया है, वहीं नितीश रेड्डी चौथे तेज गेंदबाज के विकल्प हैं. यह सभी गेंदबाज अभी नए हैं. जसप्रीत बुमराह- मोहम्मद सिराज को रेस्ट दिया गया है, मगर मोहम्मद शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज जो घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, उन्हें मौका दिया जा सकता था.

TRENDING NOW

SA वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम:

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान), ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरैल