Devbrat Bajpai
देवब्रत वाजपेयी क्रिकेटकंट्री हिंदी के साथ senior correspondent के पद पर कार्यरत हैं
Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 7, 2016 4:04 PM IST


पिछले कुछ सीजनों में कुछ खास ना कर पाने वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने इस बार आईपीएल की नीलामी में कुछ अच्छे खिलाड़ियों को शामिल करते हुए एक बेहतरीन स्कवाड तैयार किया है। 6 फरवरी को बेंगलुरू में हुई नीलामी में कुल 351 खिलाड़ियों की नीलामी हुई जिनमें से कुल 91 खिलाड़ी खरीदे गए। हैदराबाद ने नीलामी में 10 नए खिलाड़ी खरीदे हैं। जिनमें से 6 खिलाड़ियों के लिए उसने एक करोड़ से ज्यादा की राशि खर्च की है। पिछले आईपीएल सीजनों की बात करें तो हैदराबाद की सलामी बल्लेबाजी तो अच्छी थी लेकिन मध्यक्रम में उनके पास कोई विशेषज्ञ बल्लेबाज नहीं था जिनके दमपर वह अच्छी शुरुआत को एक बड़े स्कोर में तब्दील कर पाते। इस बात का ध्यान हैदराबाद टीम मैनेजमेंट ने इस बार खूब रखा है और कई अच्छे और नवोदित क्रिकेटरों को टीम में जगह दी है। तो आइए नजर डालते हैं आईपीएल 2016 की हैदराबाद टीम के स्कवाड पर। ये भी पढ़ें: 2016 आईपीएल नीलामी: कागजों पर एक बार फिर से मजबूत टीम मुंबई इंडियंस
सनराइजर्स हैदराबाद के पास शीर्ष क्रम में डेविड वॉर्नर, शिखर धवन और केन विलियमसन जैसे बड़े चेहरे मौजूद हैं जो इस समय अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हैं। ऐसे में अन्य टीमों के लिए इस तिकड़ी से निपटना कतई आसान नहीं होगा। वहीं मध्यक्रम के लिए युवराज सिंह को टीम में शामिल करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद टीम ने सोने में सुहागा जैसा काम किया है। युवराज के अलावा अदित्य तरे, नमन ओझा, के एल राहुल और टी सुमन टीम में शामिल किए गए हैं। इनके टीम में होने से बल्लेबाजी में गहराई नजर आती है। ‘तरे’ घरेलू क्रिकेट में मुंबई टीम की अगुआई करते हैं। राहुल कर्नाटक के एक अहम खिलाड़ी हैं साथ ही उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का भी थोड़ी बहुत तर्जुबा है। सुमन इसके पहले हैदराबाद के लिए खेल चुके हैं ऐसे में वह घरेलू परिस्थिति में खेलेने का अनुभव इस्तेमाल करने को आतुर होंगे। वहीं मध्यक्रम में ईयोन मॉर्गन, युवराज सिंह, दीपक हुड्डा टीम को अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर आईपीएल खिताब दिलवाना चाहेंगे। ये भी पढ़ें: IPL-9: सबसे मजबूत बैटिंग लाइन-अप के साथ टूर्नामेंट की फेवरेट रॉयल चैलेंजर बैंगलोर
हैदराबाद ने इस बार गेंदबाजी को ध्यान में रखते हुए भी खरीदारी की है। इस बार उन्होंने टीम में भारतीय टीम के वरिष्ठ तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को टीम में शामिल किया है। नेहरा ने हाल ही में भारतीय टीम में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान वापसी की थी। साथ ही उन्होंने डेथ ओवरों में बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए यह साबित किया था कि उनमें अभी भी दम बरकरार है। नेहरा पिछले साल आईपीएल में चेन्नई टीम की ओर से काफी प्रभावशाली साबित हुए थे। ऐसे में वह इस बार ट्रेंट बाउल्ट के साथ हैदराबाद की गेंदबाजी की अगुआई करते नजर आएंगे जो हैदराबाद के लिए एक अच्छी बात है। ये भी पढ़ें: Keshav Bansal: Suresh Raina, Brad Hodge have been taking most of the decisions for Gujarat Lions
हैदराबाद के पास घरेलू और विदेशी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है, लेकिन किन चार विदेशी को अंतिम एकादश में जगह दी जाएगी उनमें सबसे ज्यादा संभावनाएं डेविड वॉर्नर, केन विलियमसन/मॉर्गन, ट्रेंट बाउल्ट और हेनरिक्स की नजर आती हैं। बहरहाल हैदराबाद टीम के मेन्टर वीवीएस लक्ष्मण टीम के चयन से बेहद खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, “आज की नीलामी से बेहद संतुष्ट हूं। मुझे ऐसा महसूस हो रहा है जैसे हमें एक संतुलित टीम मिली है। अब यह हम पर निर्भर करता है कि हम अपने क्षमताओं के आधार पर खेलें।
साल 2013 से आईपीएल में कदम रखने वाली सनराइजर्स हैदराबाद अपने पहले साल में प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन अगले दो सालों में टीम ने कुछ खास नहीं किया। यही कारण है कि टीम ने युवराज और नेहरा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को टीम में लेने में दिलचस्पी दिखाई है। जिस तरह से सीनियर व यंग ब्रिगेड का मिश्रण टीम में नजर आता है उससे यही लगता है कि इस सीजन में हैदराबाद टीम कुछ नया करेगी।
सनराइजर्स हैदराबाद के द्वारा आईपीएल 2016 नीलामी में खरीदे गए खिलाड़ी: विजय शंकर, टी सुमन, दीपक हुड्डा, आदित्य तरे, युवराज सिंह, आशीष नेहरा, मुस्ताफिजुर रहमान, बरिंदर स्रान, बेन कटिंग और अभिमन्यु मिथुन।
2016 आईपीएल के लिए सनराइजर्स हैदराबाद का स्कवाड : आशीष रेड्डी, भुवनेश्वर कुमार, बिपुल शर्मा, कर्ण शर्मा, केएल राहुल, नमन ओझा, परवेज रसूल, रिकी भुई, शिखर धवन, सिद्धार्थ कौल, डेविड वार्नर, मोइसेस हेनरिक्स, इयोन मोर्गन , केन विलियमसन, ट्रेंट बोल्ट, युवराज सिंह, आशीष नेहरा, दीपक हुड्डा, मुस्ताफिजुर रहमान, आदित्य तारे, बरिंदर सिंह स्रान, बेन कटिंग, विजय शंकर, अभिमन्यु मिथुन, तिरुमलाशेट्टी सुमन।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
