आंध्र प्रदेश ने नागालैंड को 179 रन से हराया, दर्ज की टी20 की सबसे बड़ी जीत

आंध्र प्रदेश ने नागालैंड के खिलाफ 244 रन का स्कोर खड़ा किया। आंध्र की शानदार गेंदबाजी के आगे नागालैंड की टीम सिर्फ 65 रन ही बना पाई।

Edited By : Cricket Country Staff |Feb 22, 2019, 04:38 PM IST

Published On Feb 22, 2019, 04:38 PM IST

Last UpdatedFeb 22, 2019, 04:38 PM IST

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ग्रुप ए में खेले गए मुकाबले में आंध्र प्रदेश ने नागालैंड पर 179 रन की जीत हासिल करते हुए टी20 क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया। रिकी भुई की शानदार शतकीय पारी के दम पर नागालैंड के खिलाफ 244 रन का स्कोर खड़ा किया। आंध्र की शानदार गेंदबाजी के आगे नागालैंड की टीम सिर्फ 65 रन ही बना पाई।

टॉस जीतकर आंध्र प्रदेश के कप्तान हनुमा विहारी ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। विहारी ने अश्विन हेब्बार के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 27 रन जोड़े। अश्विन हेब्बार के आउट होने के बाद रिकी भुई बल्लेबाजी करने उतरे और महज 42 गेंद पर 108 रन की नाबाद पारी खेल टीम को पहाड़ जैसे स्कोर तक पहुंचाया।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पढ़ें:- अमनदीप की आतिशी पारी, छत्तीसगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 97 रन से हराया

कप्तान विहारी के आउट होने के बाद गिरिनाथ रेड्डी ने अश्विन का साथ दिया उन्होंने 31 गेंद पर 62 रन की पारी खेली और टीम को 244 रन तक पहुंचने में अहम योगदान दिया। गेंदबाजी करने उतरे आंध्र के लिए के.वी. शशिकांत, कर्ण शर्मा, एस के स्माईल ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। शशिकांत ने चौथे ओवर में तीनों विकेट चटकाए और नागालैंड की कमर तोड़ दी।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ी जीत

रनों के लिहाज से टी20 क्रिकेट में यह अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले श्रीलंका की टीम ने साल 2007 टी20 विश्व कप के दौरान केन्या पर 172 रन की जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 260 रन बनाए थे जबकि केन्या को 88 रन पर समेट दिया था।

टी20 क्रिकेट में सबसे बड़ी जीत 

विजेता अंतर लक्ष्य विरोधी वेन्यू सीजन
आंध्र 180 रन 245 नागालैंड मालापुडु 2018-19
श्रीलंका 172 रन 261 केन्या जोहान्सबर्ग 2007-08
लिजेंड्स 171 रन 236 लियोपार्ड्स शारजाह 2018-19
टी एंड टी 167 रन 212 लिवार्ड आइलैंड्स एंटीगुआ 2011-12

Editor's Pick