टी20 विश्व कप 2007: जब युवराज के इशारों पर नाचे ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज(वीडियो)

युवराज सिंह ने टी20 विश्व कप 2007 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 30 गेंदों पर 70 रनों की पारी खेल कर भारत को फाइनल में पहुंचाया था

Edited By : Jay Jaiswal |Sep 24, 2016, 03:08 PM IST

Published On Sep 24, 2016, 03:08 PM IST

Last UpdatedSep 24, 2016, 03:08 PM IST

युवराज ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए 30 गेंदों में 70 रन की पारी खेली थी© IANS
युवराज ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की जमकर पिटाई करते हुए 30 गेंदों में 70 रन की पारी खेली थी© IANS

आज भारतीय टीम को पहले टी20 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाए हुए पूरे 9 साल हो गए। लेकिन इस मैच की आधारशिला रखी गई थी भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच से। इस मुकाबले में भारतीय टीम ने कंगारूओं को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी और क्रिकेट का नया इतिहास रचा था। डरबन में हुए इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 15 रनों से हरा दिया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 188 रन बनाए, जवाब में कंगारू टीम 20 ओवर में 173 रन ही बना सकी और भारत ने 15 रन से कंगारू टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था। इस मैच में भारतीय जीत के हीरो रहे युवराज सिंह। युवराज ने कंगारू गेंदबाजों को मैदान के हर कोने में शाट लगाते हुए सिर्फ 30 गेंदों पर 5 चौके और 5 छक्कों की मदद से 70 रन की पारी खेली थी। कल होने वाले मुकाबले में भारतीय फैंस एक बार से ऐसी ही बल्लेबाजी की उम्मीद होगी। आइए आपको युवराज की इस पारी और भारत की जीत के बारे में विस्तार से बताते हैं।

भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारत की शुरूआत खराब रही और वीरेन्द्र सहवाग सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। लेकिन इसके बाद रॉबिन उथप्पा और गौतम गंभीर ने कंगारू गेंदबाजों की खबर लेना शुरू किया। सब ठीक चल रहा था कि गंभीर जॉनसन की गेंद पर कैच आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए युवराज सिंह उतरे। युवराज ने आते ही अपनी दूसरी गेंद पर छक्का जड़कर अपना खाता खोला और कंगारू गेंदबाजों को खतरे की घंटी बजा दी। अगले ओवर में गेंदबाजी करने आए ब्रेट ली को फ्लिक करके शानदार छक्का जड़ा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पारी का 11वां ओवर लेकर आए साइमंड्स का स्वागत भी युवराज ने चौके से किया। युवराज को देख उथप्पा ने साइमंड्स को छक्का जड़ दिया। अंतिम गेंद पर युवराज ने साइमंड्स को एक और छक्का जड़कर ओवर से 19 रन बटोर लिये। युवराज ने क्लार्क के 14वें ओवर में 2 चौके और 1 छक्का जड़ा। 18 वें ओवर में युवराज ने क्लार्क को फिर से छक्का जड़ा लेकिन अगली गेंद पर फिर से छक्का जड़ने के प्रयास में वो कैच आउट हो गए।

भारत ने इस आतिशी पारी की मदद से 20 ओवर में 5 विकेट पर 188 रन बनाए और कंगारू टीम को 189 रन की चुनौती दी। जवाब में कंगारू टीम 20 ओवर में 173 रन ही बना सकी और भारत ने ये मैच 15 रनों से जीत लिया। युवराज सिंह को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Editor's Pick