Jay Jaiswal
जय जायसवाल क्रिकेटकंट्री हिंदी में बतौर सीनियर राइटर कार्यरत हैं
Written by Jay Jaiswal
Last Published on - March 18, 2016 2:35 PM IST


भारतीय टीम के ‘रन मशीन’ विराट कोहली अपनी स्टाइलिश बल्लेबाजी के कारण पूरे विश्व में ख्याति बटोर रहे हैं। विराट ने इंटरनेशनल क्रिकेट में आने के बाद खुद में बहुत सुधार किया है। उन्होने अपनी कमजोरी को अपनी ताकत बनाया। गेंदबाजों को बल्ले के साथ साथ अपने अंदाज से भी जवाब दिया। मौजूदा समय में वो विश्व के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज के रूप में अपनी पहचान चुके है। भारतीय टीम विश्व कप में अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। पिछली बार विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ अकेले दम पर मैच को भारत की झोली में डाला था। पाकिस्तान के लिए विराट सबसे बड़ा खतरा हैं ये बात पाकिस्तान को अच्छी तरह पता है, इसलिये वो इस मैच में विराट के लिए विशेष रणनीति के साथ उतरेंगे। तो आइए नजर डालते है पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैचों में विराट के प्रदर्शन पर। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम पाकिस्तान: इन खिलाड़ियों के बीच होगी जबरदस्त टक्कर
विराट ने वैसे तो सभी टीमों के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया है लेकिन चिर प्रतिद्वंदि के खिलाफ खेलते वक्त विराट और भी विराट हो जाते हैं। विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ 5 मैचों में कुल 199 रन बनाए हैं। इन 5 मैचों में उनका औसत 66 से ज्यादा है जबकि स्ट्राइक रेट 110 से ज्यादा। इन पांच मौकों में 2 बार पाकिस्तानी गेंदबाज उनको आउट करने में नाकाम रहे हैं। जबकि 1 बार उन्होने तेज रन लेने के चक्कर में अपना विकेट खोया है। तो अगर देखें तो सिर्फ 2 मौकों पर पाकिस्तानी गेंदबाजों ने विराट को आउट किया है। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम पाकिस्तान: टीम इंडिया के संभावित अंतिम 11 खिलाड़ी
अगर अंतिम मैच में प्रदर्शन की बात करें तो विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में मैच जिताऊ पारी खेली थी। इस मैच में जब भारतीय बल्लेबाज पाकिस्तानी गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आ रहे थे तो विराट ने पाकिस्तानी गेंदबाजों का अकेले सामना करते हुए 49 रनों की पारी खेली थी। इस मैच में विराट को गलत आउट करार दिया गया था। ALSO READ: भारत बनाम पाकिस्तान टी20 विश्व कप(प्रिव्यू): विनिंग ट्रैक पर लौटने के लिए बेताब टीम इंडिया
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 मैचों में विराट का उच्चतम स्कोर 78 है जो उन्होने टी20 विश्व कप 2012 में बनाया था। इस मैच में पाकिस्तान ने भारत के सामने 129 रनों का लक्ष्य दिया था जिसको भारत ने विराट की बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत 17 ओवर में पार लिया था। पाकिस्तान के खिलाफ खेले अपने 5 मैचों में विराट ने दो मौकों पर मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड हासिल किया है।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
