T20 वर्ल्ड कप के बहाने पाकिस्तान- बांग्लादेश में बढ़ी नजदीकी, बीसीसीआई का क्या होगा रुख ?
T20 वर्ल्ड कप के बहाने पाकिस्तान- बांग्लादेश में बढ़ी नजदीकी, बीसीसीआई का क्या होगा रुख ?
आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की लड़ाई में बीसीसीआई फिलहाल न्यूट्रल है. बीसीसीआई ने इस विवाद को पूरी तरह आईसीसी पर छोड़ दिया है
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 12, 2026 6:11 PM IST
T20 World Cup 2026 tIcket
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन सात फरवरी से होना है. इस टूर्नामेंट से पहले आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच विवाद जारी है. बांग्लादेश की टीम ने मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल से बाहर करने के बाद टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत का दौरा करने से इनकार कर दिया है. बांग्लादेश की टीम श्रीलंका में अपने मैच खेलना चाहती है, हालांकि आईसीसी ने इसे लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया है. इस विवाद में रविवार को पाकिस्तान की एंट्री हुई, जब पीसीबी ने टी-20 वर्ल्ड कप के मैच पाकिस्तान में आयोजित करने को लेकर पेशकश की. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि अगर श्रीलंका में वेन्यू नहीं मिलते हैं, तो बांग्लादेश के मैच पाकिस्तान में हम आयोजित करने को तैयार हैं.
पाकिस्तान ने इस पेशकश के जरिए बांग्लादेश के साथ अपने रिश्ते को मजबूत करने की कोशिश की है. पीसीबी के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने इसे हालांकि प्लान बी बताया है, मगर इसके जरिए अलग थलग पड़ चुका पाकिस्तान बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड से नजदीकी बढ़ाने का प्रयास किया है. दोनों बोर्ड के इससे पहले भी ट्रेनिंग, यूथ डेवलपमेंट,अंपायरिंग जैसे क्षेत्रों में सहयोग की बात चल रही है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
क्या बीसीसीआई को घेरने की तैयारी ?
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) दुनिया की सबसे ताकतवार बोर्ड है. बीसीसीआई और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के संबंध इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं. पीसीबी ने बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप के वेन्यू की पेशकश की है, जिसके बाद अब बांग्लादेश पाकिस्तान के साथ खड़ा होकर BCCI पर दबाव बनाने की कोशिश कर सकता है, ये एक तरह का रणनीतिक गठजोड़ है, जहां दोनों को फायदा मिल रहा है. पीसीबी की तरफ से यह बांग्लादेश को भारत के दबाव से बचाव और विकल्प भी है. इसी बहाने दोनों देश मिलकर बीसीसीआई को घेरने की तैयारी कर रहे हैं.
बीसीसीआई ने गेंद आईसीसी के पाले में डाला
आईसीसी और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की लड़ाई में बीसीसीआई फिलहाल न्यूट्रल है. बीसीसीआई ने इस विवाद को पूरी तरह आईसीसी पर छोड़ दिया है. BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बांग्लादेश के T20 वर्ल्ड कप मैचों के वेन्यू में बदलाव के बारे में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल से कोई अपडेट नहीं मिला है, और यह बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और ICC के बीच बातचीत का मामला है. उन्होने कहा कि अगर ICC वेन्यू में बदलाव के बारे में हमें कोई फैसला बताता है, तो BCCI, मेजबान के तौर पर, जरूरी कदम उठाएगा, फिलहाल, हमें ऐसी कोई जानकारी नहीं है.
बीसीसीआई के पास क्या है विकल्प ?
हालांकि बीसीसीआई इन सारे विवाद को आसानी से हैंडल कर सकती है. बीसीसीआई आईसीसी के साथ मिलकर बांग्लादेश टीम के लिए स्पेशल सिक्योरिटी प्लान बनाएं और बांग्लादेश को यह आश्वासन दे कि भारत में उनकी पूरी सुरक्षा की गारंटी है. अगर जरूरी हो तो कुछ मैच न्यूट्रल वेन्यू (श्रीलंका)पर शिफ्ट करने पर विचार करे. बीसीसीआई को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के साथ सीधी बातचीत करनी चाहिए. दोनों देशों के बीच बाइलेटरल सीरीज खेली जानी चाहिए, जिससे इस तनाव को कम किया जा सकता है. हाइब्रिड मॉडल (जैसे पाकिस्तान के मैच श्रीलंका में) को हर बार लागू नहीं किया जा सकता और इसे लेकर बीसीसीआई आईसीसी में अपना पक्ष रखे. इसके अलावा आईपीएल जैसे लीग के लिए बांग्लादेशी खिलाड़ियों के लिए दरवाजे खोले जाएं ताकि बांग्लादेशी खिलाड़ी और फैंस भारत से जुड़े रहेंगे. क्रिकेट को राजनीति से पूरी तरह अलग रखने की जरुरत है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.