- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Team India have chance to win 10th consecutive Odi bilateral series
भारत के पास इंग्लैंड वनडे सीरीज में 'परफेक्ट-10' बनाने का मौका
गुरुवार से शुरू होने वाले तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लगातार परफेक्ट-10' पूरा करने का मौका है।
Published On Jul 11, 2018, 07:52 PM IST
Last UpdatedJul 11, 2018, 07:52 PM IST
Team India © Getty Images
शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय क्रिकेट टीम के पास वनडे सीरीज में शानदार उपलब्धि हासिल करने का मौका है। गुरुवार से शुरू होने वाले तीन मैचों की सीरीज को अपने नाम कर लगातार परफेक्ट-10′ पूरा करने का मौका है।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ms-dhoni-likely-to-cross-10000-odi-runs-725664″][/link-to-post]
भारत ने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ जून 2016 में द्विपक्षीय सीरीज जीत का सिलसिला शुरू किया था वो लगातार जारी है।
जिम्बाब्वे को भारत ने तीन मैचों की सीरीज 3-0 से हराया था। जिम्बाब्वे को हराने के बाद टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को वनडे सीरीज में 3-2 से मात दी। भारत दौरे पर आई इंग्लैंड की टीम को भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-1 से हराया।
भारत के जीत का सिलसिला वेस्टइंडीज में भी जारी रहा और मेजबान पर कोहली की सेना ने 3-1 से सीरीज जीत दर्ज की। श्रीलंका दौरे पर टीम इंडिया ने जोरदार खेल दिखाते हुए 5-0 से क्लीन स्वीप किया। इसके बाद भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर पर खेले गए सीरीज में 4-1 की बड़ी जीत दर्ज की। इस सीरीज के बाद न्यूजीलैंड को 2-1 से फिर श्रीलंका को 2-1 से हराकर भारत ने अपने पुराने आठ सीरीज जीत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
भारतीय टीम को साल की सबसे बड़ी कामयाबी मिली दक्षिण अफ्रीका में जहां कोहली आर्मी ने 6 मैचों की सीरीज को 5-1 से अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
अब भारतीय टीम को पास मौका है इंग्लैंड को उसी के घर पर वनडे सीरीज में हराकर लगातार 10वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज अपने नाम कर एक और इतिहास रचने का।