- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Team India hit no six against England in Lords; 1st time after 2011 World Cup semifinal
लॉर्ड्स वनडे में दूसरी बार टीम इंडिया के नाम हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
लॉर्ड्स वनडे में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 86 रनों से हार गई।
Published On Jul 15, 2018, 12:47 PM IST
Last UpdatedJul 15, 2018, 12:47 PM IST
MS Dhoni © Getty Images
लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे में भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ 86 रनों की हार का सामना करना पड़ा। 323 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया के बल्लेबाज असफल रहे और पूरी टीम 236 पर सिमट गई। इस दौरान टीम इंडिया ने एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज किया जिसे शायद भारतीय खिलाड़ी याद नहीं रखना चाहेंगे।
[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/jason-holder-became-2nd-west-indies-captain-to-take-a-test-10-as-hosts-beat-bangladesh-by-166-runs-726524″][/link-to-post]
दूसरे वनडे में टीम इंडिया की पारी के दौरान एक भी छक्का नहीं लगा। रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी जैसे बल्लेबाजों के होते हुए भी भारतीय टीम एक भी छक्का नहीं लगा सकी। गौरतलब है कि इस मैच से पहले ऐसा 2011 विश्व कप सेमीफाइनल में हुआ था।
मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए सेमीफाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 260 रन बनाए थे। इस दौरान भी भारत की ओर से एक भी छक्का नहीं लगा था। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने 85 रनों की मैच विनिंग पारी खेली थी लेकिन उन्होंने भी कोई छक्का नहीं लगाया था। वीरेंदर सहवाग और युवराज सिंह के बल्ले से भी छक्का नहीं लगा था।
दोनों मैचों में फर्क इतना है कि 2011 के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया जीती थी, जबकि लॉर्ड्स वनडे में भारत को हार का सामना करना पड़ा।