अनिल कुंबले के इस्तीफा देने की 'विराट' कोहली वजह?

माना जा रहा है कि विराट कोहली ने खुले तौर पर कुंबले का विरोध कर दिया था

Edited By : Manoj Shukla |Jun 21, 2017, 09:52 AM IST

Published On Jun 21, 2017, 09:52 AM IST

Last UpdatedJun 21, 2017, 09:52 AM IST

अनिल कुंबले और विराट कोहली © AFP (File Photo)
अनिल कुंबले और विराट कोहली © AFP (File Photo)

अनिल कुंबले के इस्तीफा देने के बाद हर कोई इस सोच में पड़ गया है कि आखिर कुंबले को इस्तीफा देने की जरूरत क्यों पड़ी? टीम कुंबले की कोचिंग में शानदार खेल दिखा रही थी, टीम ने अपने घर में पिछले साल बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए बड़ी से बड़ी टीमों को धूल चटाने में कामयाबी पाई थी। चैंपियंस ट्रॉफी में भी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया। जब कोच की देखरेख में टीम इतना शानदार खेल दिखा रही है, तो फिर कोच को इस्तीफा देने की क्या जरूरत थी? सही मायनों में कुंबले के इस्तीफा देने के पीछे प्रदर्शन नहीं बल्कि कई दूसरी वजह रहीं। आइए हम आपको उन मुख्य कारणों के बारे में बताते हैं जिसकी वजह से कुंबले को भारतीय टीम के हेड कोच के पद से इस्तीफा देना पड़ गया। ये भी पढ़ें: इस्तीफा देने के बाद छलका अनिल कुंबले का दर्द, कहा- कोहली के साथ चलना हो गया था मुश्किल

कुंबले नहीं बल्कि रवि शास्त्री थे कोहली की पसंद: जब बीसीसीआई ने कुंबले को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया तो ये बात किसी से छिपी नहीं थी कि विराट कोहली की पहली पसंद अनिल कुंबले नहीं बल्कि रवि शास्त्री थे। कोहली और शास्त्री के बीच रिश्ते किस कदर अच्छे थे ये हर कोई जानता है। शास्त्री भारतीय टीम के साथ बतौर टीम डायरेक्टर जुड़े थे और इस दौरान कोहली उन्हें भारतीय टीम के कोच के रूप में देखना चाहते थे, लेकिन बोर्ड ने कुंबले को भारतीय टीम का कोच बना दिया था।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली को पसंद नहीं था कुंबले का सख्त अनुशासन: अनिल कुंबले अनुशासन को लेकर काफी सख्त थे और उन्होंने अपने इंटरव्यू में कई बार इस बात का जिक्र भी किया है। यही अनुशासन वो भारतीय टीम के खिलाड़ियों में भी भरना चाहते थे, लेकिन कप्तान कोहली के साथ-साथ ज्यादातर खिलाड़ियों को कुंबले का ये अनुशासन बिल्कुल भी पसंद नहीं था और खिलाड़ी इससे परेशान थे। कई बार इस तरह की खबरें आईं कि भारतीय कप्तान और खिलाड़ियों को कुंबले का बेहद सख्त अनुशाशन अच्छा नहीं लगता। कुंबले खिलाड़ियों में खेल को लेकर जुनून, प्रतिबद्धता और अनुशासन भरना चाहते थे। ज्यादातर खिलाड़ी इसके खिलाफ थे।

कुंबले का खुलकर विरोध करने लगे थे कोहली: विराट कोहली अनिल कुंबले का खुलकर विरोध करने लगे थे। इस तरह की भी खबरें आईं थीं कि इंग्लैंड में चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कोहली उस समय अभ्यास छोड़कर चले गए जब नेट्स पर कुंबले आ गए। इसके बाद माना जा रहा है कि सोमवार को सीएसी की बैठक में कोहली ने साफ कर दिया था कि वो कुंबले के साथ जारी नहीं रख सकते। उन्होंने सीएसी को बोल दिया था कि कुंबले के साथ उनके लिए तालमेल बैठाना नामुमकिन है।

Editor's Pick