कैमरून बैनक्रॉफ्ट के साथ गेंदबाजों ने गलतफहमी दूर कर ली है, बॉल टेंपरिंग विवाद पर टिम पेन ने कही ये बात

साल 2018 में सामने आए बॉल टेंपरिंग विवाद में स्‍टीव स्मिथ, डेविड वार्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगा था। बैंनक्रॉफ्ट पर नौ महीने का बैन लगा था।

Edited By : Cricket Country Staff |May 25, 2021, 10:34 AM IST

Published On May 25, 2021, 10:34 AM IST

Last UpdatedMay 25, 2021, 10:34 AM IST

Tim Paine Steve Smith Twitter

Tim Paine with Steve Smith @ Twitter

ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान टिम पेन (Tim Paine) ने बुधवार को कहा कि उनके गेंदबाजों ने कैमरन बेनक्रोफ्ट (Cameron Bancroft) के साथ गलतफहमी दूर कर ली है जिन्होंने पिछले दिनों एक इंटरव्यू में संकेत दिया था कि केपटाउन टेस्ट के दौरान सभी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को गेंद से छेड़खानी मामले की जानकारी थी।

पेन ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा ,‘‘ बार बार यह मसला उठने से वे आजिज आ चुके हैं लेकिन उस टेस्ट का हिस्सा रहे सभी खिलाड़ियों को इससे गुजरना पड़ रहा है। अब सभी का मूड ठीक है। मुझे लगता है कि उन्होंने बेनक्रोफ्ट से बात कर ली है और गलतफहमी दूर हो गई है।अब सभी को यहां से आगे बढना चाहिये ।’’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Mohammad Azharuddin शुरुआती 3 टेस्ट में जड़ चुके शतक, कोई दूसरा ना कर सका ऐसा

टिम पेन (Tim Paine) ने कहा ,‘‘ हम सभी परिपक्व हैं और सभी ने एक दूसरे से संपर्क करके मामला सुलझा लिया है।’’ इससे पहले पैट कमिंस समेत आस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने कहा था कि 2018 के गेंद से छेड़खानी मामले की उन्हें कोई जानकारी नहीं थी । इससे पहले घटना में शामिल रहे गेंदबाज कैमरन बेनक्रोफ्ट ने यह कहकर नये विवाद को जन्म दे दिया था कि बाकी गेंदबाजों को इसकी जानकारी थी ।

कमिंस, जोश हेजलवुड , मिशेल स्टार्क और नाथन लियोन उस श्रृंखला में आस्ट्रेलियाई टीम में शामिल थे। उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी । उन्होंने अफवाहें फैलाने पर भी रोक लगाने की मांग की।

IPL 2021 ब्रिटेन में हुआ तो कम हो जाएगी ब्रांड वेल्‍यू, इंग्लिश क्रिकेटर ने खोली पोल

बयान में कहा गया ,‘‘हमें अपनी ईमानदारी पर गर्व है । यह निराशाजनक है कि 2018 के केपटाउन टेस्ट को लेकर कुछ पत्रकारों और पूर्व खिलाड़ियों ने हमारी ईमानदारी पर शक किया । ’’

इसमें कहा गया ,‘‘हम कुछ तथ्यों की जानकारी फिर देना चाहते हैं ।।हमें नहीं पता था कि मैदान पर कोई पदार्थ लाया गया है और गेंद से छेड़छाड़ की गई है ।हमें बड़ी स्क्रीन पर तस्वीर देखने के बाद ही पता चला ।’’

कोरोना पड़ितों की मदद के लिए फिर आगे आए ‘पंड्या ब्रदर्स’, फैंस ने की जमकर तारीफ

चारों गेंदबाजों ने कहा कि उन्होंने सबक ले लिया है और अब इस मामले से आगे बढने की जरूरत है। ‘‘ उस दिन मैदान पर जो भी हुआ, वह गलत था और नहीं होना चाहिये था । हम सभी ने सबक ले लिया है और हम चाहते हैं कि लोग आने वाले समय में हमारे अच्छे खेल और बर्ताव को लेकर याद रखें । अब अफवाहों पर विराम लगना चाहिये ।’’

Editor's Pick