This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
IPL 2020: आईपीएल 2020 में खेले जा चुके हैं 40 मैच, टूट चुके हैं ये 5 बड़े रिकॉर्डस
बाएं हाथ के अनुभवी ओपनर शिखर धवन आईपीएल के इतिहास में लगातार दो शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी हैं
Written by Kamlesh Rai
Last Published on - October 23, 2020 3:26 PM IST

Top 5 IPL records broken in Indian Premier League 2020: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के 13वें एडिशन के आयोजन को एक महीने से अधिक का समय हो चुका है. इस दौरान कुल 40 मैच खेले जा चुके हैं. 19 सितंबर से यूएई में जारी इस टी20 टूर्नामेंट में कई मुकाबले ऐसे रहे जिसमें रोमांच की पराकाष्ठा चरम पर थी. कई खिलाड़ियों के लिए ये आईपीएल बेहतरीन साबित हुआ है जबकि कइयों के लिए जल्दी भुलाने वाला रहा है.
क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में कई रिकॉर्डस बने तो कई टूटे भी. आइए जानते हैं उन 5 रिकॉर्डस के बारे में जो इस सीजन टूट गए:-
केएल राहुल का रिकॉर्ड शतक
किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) के कप्तान केएल राहुल (KL Rahul) ने मौजूदा आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली. राहुल का आईपीएल में ओवरऑल दूसरा जबकि ड्रीम11 आईपीएल 2020 में पहला शतक था. 28 वर्षीय राहुल ने 69 गेंदों पर नाबाद 132 रन की पारी खेली थी जो आईपीएल में किसी कप्तान की सर्वाधिक पारी थी. राहुल ने इस दौरान मौजूदा सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर का रिकॉर्ड तोड़ा. वॉर्नर ने साल 2017 में बतौर कप्तान 126 रन की पारी खेली थी.
फाफ डु प्लेसिस-शेन वॉटसन की रिकॉर्ड पार्टनरशिप
ओपनर फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) और शेन वॉटसन (Shane Watson) ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ नाबाद 181 रन की साझेदारी कर चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) का 9 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्त किया. चेन्नई की ओर से साल 2011 में माइकल हसी (Michael Hussey) और मुरली विजय (Murali Vijay) ने आरसीबी के खिलाफ चेन्नई में 159 रन की पार्टनरशिप की थी. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ ये किसी भी विकेट पर सर्वाधिक साझेदारी व आईपीएल इतिहास का चौथा हाइएस्ट ओपनिंग पार्टनरशिप है.
शिखर धवन के लगातार दो शतक
दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) आईपीएल 2020 में अब तक 2 लगातार शतक लगा चुके हैं. धवन आईपीएल के इतिहास में बैक टू बैक शतकीय पारी खेलने वाले पहले बल्लेबाज हैं. उन्होंने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ अपनी शतकीय पारी में 57 गेंदों पर 12 चौके और 3 छक्के जड़े. इसस पहले उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ शतक जड़ा था जो आईपीएल में उनका पहला शतक था.
मोहम्मद सिराज के 2 मेडन ओवर
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए खेलने वाले पेसर मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) आईपीएल के किसी एक मैच में 2 मेडन ओवर डालने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. सिराज ने ये उपलब्धि बुधवार को कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) के खिलाफ हासिल की. 26 वर्षीय सिराज इस मैच में अपने चार ओवर के स्पैल में 2 ओवर मेडन फेंकते हुए सिर्फ 8 रन खर्च कर 3 विकेट लिए. अबुधावी के शेख जायेद स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में सिराज ने अपने शुरू के अपने दोनों ओवर मेडन फेंके.
केकेआर ने आईपीएल इतिहास का सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया
कोलकाता नाइटराइडर्स टीम ने बुधवार को आईपीएल के इतिहास में अपना दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर बनाया. आरसीबी के खिलाफ केकेआर की टीम 8 विकेट खोकर 20 ओवर में केवल 84 रन ही बना पाई. यह आईपीएल इतिहास में किसी भी टीम का पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी करते हुए सबसे कम स्कोर है. इससे पहले केकेआर का न्यूनतम स्कोर 67 रन था, जो उसने 2008 में मुंबई के खिलाफ बनाया था.कोलकाता ने इस दौरान किंग्स इलेवन पंजाब का 11 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा. किंग्स इलेवन ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ डरबन में 20 मई 2009 को 8 विकेट पर 92 रन बनाए थे.
