- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Trent Boult Preparing For England Tests in New Zealand Ahead of England Departure
जून में भारत-न्यूजीलैंड के बीच WTC Final, क्वारंटीन पूरा करने के बाद ट्रेनिंग के लिए तैयार Trent Boult
ट्रेंट बोल्ट आईपीएल स्थगित होने के बाद मालदीव जाने के बजाए न्यूजीलैंड रवाना हुए थे और वह दो जून से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में शामिल नहीं रहेंगे.
Published On May 24, 2021, 04:53 PM IST
Last UpdatedMay 24, 2021, 04:53 PM IST
न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल से वापस लौटने के बाद अपना क्वारंटीन पीरियड पूरा कर लिया है और अब वह इंग्लैंड रवाना होने से पहले माउंट माउंगानुई में अभ्यास करेंगे. न्यूजीलैंड को इंग्लैंड में भारत के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेलना है. इससे पहले उसे इंग्लैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है.
बोल्ट आईपीएल स्थगित होने के बाद मालदीव जाने के बजाए न्यूजीलैंड रवाना हुए थे और वह दो जून से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट में शामिल नहीं रहेंगे. हालांकि बोल्ट दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध होंगे. उनकी अनुपस्थिति में नील वेगनर को टिम साउदी और काइल जैमिसन के साथ खेलना का मौका मिल सकता है.
न्यूजीलैंड के कोच शेन जुरगेंसेन ने कहा, “क्वारंटीन में रहने के दौरान मैंने हर एक गेंदबाज की तैयारियों की रणनीति बनाई. बोल्ट के साथ मैंने गेंदबाजी को लेकर चर्चा की. वह माउंट माउंगानुई में रहकर टेस्ट क्रिकेट के लिए अभ्यास करेंगे और फिर यहां आएंगे.”