MS Dhoni की कप्तानी में Team India ने हासिल की ये ट्रॉफी
महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 17266 रन बनाए
Published On Aug 15, 2020, 10:11 PM IST
Last UpdatedAug 15, 2020, 10:11 PM IST
ms dhoni @bcci
Trophies won by India under MS Dhoni Captaincy : विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी (mahender singh dhoni) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) से ठीक पहले इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सबको चौंका दिया। धोनी पिछले एक साल से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर थे। लेकिन माही इस तरह से क्रिकेट को अलविदा कहेंगे इसकी शायद ही किसी ने कल्पना की हो। हालांकि फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि वह आगामी आईपीएल के 13वें एडिशन में धोनी का फेमस ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ (helicopter shot) देख सकते हैं। धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की कप्तानी करेंगे।
दिसंबर 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे के जरिए इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने वाले धोनी ने 16 साल के करियर में कई उतार चढ़ाव देखे। उन्होंने 538 इंटरनेशनल (350 वनडे, 90 टेस्ट, 98 टी20 ) मैच खेले। इस दौरान उन्होंने कुल 17266 रन बनाए जिसमें वनडे के 4876, टेस्ट के 10773 और टी20 के 1617 रन शामिल हैं। उनकी इंटरनेशनल क्रिकेट में
बल्लेबाजी औसत 44.96 रही जबकि स्ट्राइक रेट 79.07 रहा। इस दौरान उन्होंने 16 शतक और 108 अर्धशतक लगाए। उनका बेस्ट स्कोर 224 रन रहा।
विकेट के पीछे कुल 829 शिकार किए
39 वर्षीय धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेट के पीछे कुल 829 शिकार किए जिसमें टेस्ट के 256 कैच, 38 स्टंपिंग, वनडे के 321 कैच, 123 स्टंपिंग और टी20 के 57 कैच और 34 स्टंपिंग शामिल है। इंटरनेशनल क्रिकेट में माही ने कुल 634 कैच और 195 स्टंपिंग किए।
एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने ये ट्रॉफी जीती
भारतीय क्रिकेट टीम ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahender Singh Dhoni) की अगुआई में 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2008 में ऑस्ट्रेलिया में सीबी वनडे सीरीज, 2009 में कॉम्पैक कप, 2010 में एशिया कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप, 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी, 2013 में विंडीज में ट्राई सीरीज और साल 2016 में टी20 एशिया कप ट्रॉफी (2016 Asia Cup) जीती है।