Akhilesh Tripathi
पत्रकारिता में करियर की शुरुआत साल 2013 मेंआर्यन टीवी (पटना) से हुई, फिर ईनाडु डिजीटल (ईटीवी हैदराबाद) में लगभग ...Read More
Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - March 2, 2024 3:30 PM IST

नई दिल्ली. भारतीय टीम में इस समय यूपी के खिलाड़ियों (UP Cricketers in Team India) का डंका बज रहा है. भारत और इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में ध्रुव जुरेल को डेब्यू करने का मौका मिला. यूपी के आगरा के रहने वाले ध्रुव जुरेल ने रांची टेस्ट में शानदार पारी खेलकर ना सिर्फ टीम इंडिया को जीत दिलाई बल्कि भारतीय टीम में लंबे समय से जारी विकेटकीपर बल्लेबाज की तलाश भी लगभग खत्म कर दी है. इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में चार ऐसे खिलाड़ी (UP Cricketers in Team India) हैं जो उत्तर प्रदेश से आते हैं. इन खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से ना सिर्फ उत्तर प्रदेश का मान बढ़ाया है, बल्कि टीम इंडिया में मुंबई और दिल्ली की बादशाहत को भी खत्म किया है.
इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में यशस्वी जायसवाल, सरफराज खान, कुलदीप यादव और ध्रुव जुरेल टीम इंडिया का हिस्सा हैं. यशस्वी जायसवाल मूल रुप से उत्तर प्रदेश के भदोही से आते हैं. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में दो दोहरे शतक जड़कर इस खिलाड़ी ने अपनी छाप छोड़ी है. वह इस टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. यशस्वी ने टी-20 क्रिकेट में दमदार पारी खेली है. वहीं सरफराज खान जिन्हें घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद भारत के खिलाफ लंबे समय खेलने का मौका मिला, वह भी मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं. अपने डेब्यू मैच में दोनों पारियों में अर्धशतक जड़कर सरफराज ने टीम इंडिया के लिए शानदार आगाज किया है. जायसवाल और सरफराज घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं.
कुलदीप यादव यूपी के कानपुर के रहने वाले हैं. जडेजा और अश्विन की मौजूदगी में उन्हें भले ही कम मौके मिले, मगर जब भी वह मैदान पर उतरे, अपनी दमदार गेंदबाजी से विपक्षियों को पस्त कर दिया. रांची टेस्ट में कुलदीप यादव ने दूसरी पारी में चार विकेट चटकाए थे, वहीं उन्होंने बल्लेबाजी में भी योगदान दिया था. वहीं आगरा के रहने वाले ध्रुव जुरेल ने रांची टेस्ट की पहली पारी में 90 रन और दूसरी पारी में नाबाद 39 रन की पारी खेली संकटमोचक की भूमिका निभाई और प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी जीता. जुरेल की तुलना एमएस धोनी से की जा रही है.
इन खिलाड़ियों को देखकर होगा किस्मत पर यकीन, प्रदर्शन खराब पर मिला BCCI का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट
इसके अलावा चोट की वजह से इस सीरीज में नहीं खेल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी उत्तर प्रदेश से आते हैं. यूपी के अमरोहा के रहने वाले मोहम्मद शमी घरेलू क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलकर टीम इंडिया में जगह बनाई. शमी की गिनती दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में की जाती है. विश्व कप 2023 में वह सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज थे.
पिछले सीजन आईपीएल में केकेआर के लिए धमाकेदार बल्लेबाजी कर टीम इंडिया में जगह बनाने वाले रिंकू सिंह भी यूपी के अलीगढ़ के हैं. बेहद ही साधारण परिवार से टीम इंडिया तक पहुंचने वाले रिंकू सिंह ने टी-20 टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है. वह फिनिशर की अपनी भूमिका को बखूबी निभा रहे हैं. रिंकू के अलावा ऑलरांउडर शिवम दुबे भी मूल रुप से भदोही के रहने वाले हैं. दुबे को भी जब भी खेलने का मौका मिला है, उन्होंने अपने रोल को अच्छे से निभाया है. शिवम दुबे घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं.
इसके अलावा यूपी के कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम इंडिया में अपनी जगह बनाने के करीब पहुंच चुके हैं. सौरभ कुमार, शिवम मावी, यश दयाल, प्रियम गर्ग, समीर रिजवी, मोहसिन खान और मुजीब खान जैसे युवा खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और इस प्रदर्शन के दम पर वह जल्द ही टीम इंडिया में जगह भी बना सकते हैं.
दिल छू लेगी ध्रुव जुरेल की ये खूबसूरत फैमिली फोटो, माता-पिता को समर्पित किया अपना P.O.M. अवॉर्ड
यूपी के कानपुर, इलाहाबाद, लखनऊ, मेरठ, मुरादाबाद जैसे जगहों से खिलाड़ी अब सामने आ रहे हैं. राज्य में खेल को लेकर विशेष ध्यान भी रखा जा रहा है. पहले के मुकाबले बेहतर कोच और अकादमी ने खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने का काम कर रहे हैं. वहीं आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स जैसी टीम होने से युवा खिलाड़ियों को एक मंच दिख रहा है.
ऐसा पहली बार नहीं है कि टीम इंडिया में यूपी के खिलाड़ियों (UP Cricketers in Team India) का दबदबा है. पहले भी यूपी के खिलाड़ियों का भारतीय टीम में दबदबा कायम था. मोहम्मद कैफ, आरपी सिंह, सुरेश रैना, पीयूष चावला और भुवनेश्वर कुमार जैसे खिलाड़ी टीम का लंबे समय तक हिस्सा रहे और दुनिया भर में अपनी पहचान बनाई.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
