Bharat Malhotra
Bharat Malhotra अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम का हिस्सा हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. साल 2008 में आ ...Read More
Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - January 8, 2026 3:31 PM IST

वैभव सूर्यवंशी की उम्र सिर्फ 14 साल है. लेकिन उनके कारनामे बहुत बड़े हो चुके हैं. उनके नाम की चर्चा हर जगह है. अगर आप एक भारतीय क्रिकेट फैन से पूछें तो वह फौरन सूर्यवंशी को भारतीय टीम में लाने की वकालत करेगा. मैदान बदलते रहे, टूर्नामेंट बदलते रहे और गेंदबाज बदलते रहे, लेकिन अगर कुछ नहीं बदला है तो वह सूर्यवंशी के खेलने का अंदाज. आक्रामक, प्रभावशाली और अपनी उपस्थिति दर्ज करवाता हुआ. बाएं हाथ के इस ‘नन्हे’ से बल्लेबाज ने जहां भी खेला, वहां विपक्षी टीम में एक खौफ पैदा किया. और ऐसी-ऐसी पारियां खेलीं कि सुर्खियां बनीं. अब भारतीय टीम के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने भी उन्हें लेकर ट्वीट किया.अश्विन ने सूर्यवंशी की सिर्फ एक महीने की बल्लेबाजी के आंकड़े बताते हुए हैरानी जताई है. बीते 30 दिनों में ही अलग-अलग फॉर्मेट, अलग-अलग मैदानों और अलग-अलग देशों में भी वैभव तबाही मचा रहे हैं. विजय हजारे ट्रॉफी से लेकर अंडर-19 क्रिकेट में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बतौर कप्तान भी, उन्होंने कई कमाल की पारियां खेलीं. साउथ अफ्रीका अंडर-19 में तो वह भारत के कप्तान भी रहे.
बुधवार को यूथ वनडे में उन्होंने सेंचुरी लगाई. बतौर कप्तान उनकी पहली सेंचुरी थी. भारत ने यह सीरीज 3-0 से अपने नाम की. इससे पहले बिहार के लिए विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में अपना पहला शतक बनाया था. सूर्यवंशी ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 190 रन की पारी खेली थी. उन्होंने सिर्फ 54 गेंद पर 150 रन का आंकड़ा पार किया था.

अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के इस युवा बल्लेबाज की खूब तारीफ की है. सूर्यवंशी ने इतना सब कुछ इतनी छोटी सी उम्र में हासिल कर लिया है कि वह यह देखकर हैरान हैं कि आने वाले दिनों में वह क्या कर सकते हैं.
अश्विन ने ट्वीट किया- 171(95), 50(26), 190(84), 68(24), 108*(61), 46(25) और आज 127(74) ये बीते 30 दिनों में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से निकलीं घरेलू और अंडर-19 क्रिकेट में कुछ पारियां हैं. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में तमिल में लिखा, ‘एन्ना थंबी, इंधा अदी पोडुमा, इल्ला इन्नुम कोंजम वेनुमा? (यह क्या है भाई? क्या यह सिर्फ सैम्पल है या तुम इस मापदंड को और ऊंचा करोगे.) आप शब्दों में नहीं बता सकते कि 14 साल की उम्र में यह लड़का क्या कर रहा है.’
171(95), 50(26), 190(84), 68(24), 108*(61), 46(25) & 127(74) today.
— Ashwin 🇮🇳 (@ashwinravi99) January 7, 2026
These are just some of Vaibhav Suryavanshi’s scores in the last 30 days across domestic & U19 cricket.
Enna thambi, indha adi podhuma, illa innum konjam venuma?
Translation ( what’s all this brother? Is this… pic.twitter.com/Udvb8HWiTn
वैभव सूर्यवंशी के हालिया फॉर्म की बात करें तो उन्होंने बीती 10 पारियों में उन्होंने 668 रन बनाए हैं. इसमें 3 सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी भी शामिल हैं. इसी में विजय हजारे ट्रॉफी में खेली गई 190 रन की पारी भी है.
इसी महीने अंडर-19 वर्ल्ड कप भी है. और यह वर्ल्ड कप सूर्यवंशी के लिए काफी अहम होने वाला है. टीम के नियमित कप्तान आयुष म्हात्रे के खेलने को लेकर अभी कुछ तय नहीं है. ऐसे में सूर्यवंशी टीम के कप्तान भी हो सकते हैं.
और अश्विन भी इसी बात को आगे बढ़ाते हैं. वह कहते हैं, ‘अंडर-19 वर्ल्ड कप शुरू होने ही वाला है और वह वहां शोस्टॉपर हो सकते हैं. और उसके फौरन बाद आईपीएल की शुरुआत होगी जहां उनके लिए बतौर सलामी बल्लेबाज आईपीएल में एक पूरा सीजन होगा. उन्हें संजू सैमसन की बड़ी जगह को भरना होगा. वैभव सूर्यवंशी के लिए अगले चार महीने बहुत रोमांचक होने वाले हैं. इसी से उनके संयम, आगे बढ़ने की भूख और चरित्र का पता चलेगा.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
