×

वीडियोः जब कोहली ने फॉकनर को करारा जवाब दिया

मेलबर्न वनडे में स्लेजिंग कर रहे फॉकनर को कोहली ने सबक सिखाते हुए करारा जवाब दिया

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - January 18, 2016 6:41 PM IST

विराट कोहली ने तीसरे वनडे के दौरान जेम्स फॉकनर को करारा जवाब दिया © Getty Images (File Photo)
विराट कोहली ने तीसरे वनडे के दौरान जेम्स फॉकनर को करारा जवाब दिया © Getty Images (File Photo)

मेलबर्न में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए तीसरे वनडे में जीत भले ही मेजबान ऑस्ट्रेलिया को मिली हो, लेकिन तीसरे वनडे में विराट कोहली ने जेम्स फॉकनर को ऐसा सबक सिखाया कि वो अब उनसे उलझने से पहले हजार बार सोचेंगे। मैच के 35वें ओवर में जेम्स फॉकनर ने विकेट पर जम चुके विराट कोहली का ध्यान भंग करने के लिए स्लेजिंग का सहारा लिया। लेकिन इसके जवाब में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर को ऐसा जवाब दिया कि वो चुपचाप गेंदबाजी करने वापस चले गए और जब तक विराट कोहली क्रीज पर रहे वो कुछ नहीं बोले। ALSO READ: अंतिम दो वनडे के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम की घोषणा

हुआ यूं कि भारतीय पारी के दौरान मैच का 35वां ओवर जेम्स फॉकनर कर रहे थे। पहली चार गेंद पर कोई रन ना बना पाने के बाद पांचवी गेंद पर कोहली ने सिंगल लिया तब गेंदबाजी कर रहे फॉकनर ने उनका ध्यान भंग करने के लिए स्लेजिंग का सहारा लेते हुए उनको बड़े शॉट खेलने को कहा लेकिन कोहली ने फॉकनर की स्लेजिंग का करारा जवाब देते हुए कहा कि मैने अपनी लाइफ में तुम्हारी गेंदों पर काफी धूनाई की है जाओ और गेंद डालो। कोहली के इस जवाब को सुनकर फॉकनर हक्के बक्के रह गए और ओवर की अंतिम गेंद फेंकने अपने बॉलिंग रन अप पर चले गए। ALSO READ: बतौर कप्तान 300 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने महेन्द्र सिंह धोनी

ऑस्टेलियाई टीम के खिलाड़ी स्लेजिंग के लिए जाने जाते हैं जब भी कोई बल्लेबाज विकेट पर टिक जाता है और टीम के गेंदबाज उस बल्लेबाज पर कोई असर नहीं दिखा पाते तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी स्लेजिंग का सहारा लेकर उस खिलाड़ी का ध्यान भटकाने का प्रयास करते हैं। भारतीय टीम के खिलाड़ी इस तरह की स्लेजिंग पहले भी झेल चुके हैं। लेकिन विराट कोहली ने जिस अंदाज में उनको जवाब दिया उससे कुछ समय तक ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाड़ी उनसे उलझने की कोशिश नहीं करेंगे।

 

TRENDING NOW

विराट कोहली ने इसके बाद अपनी शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना 24वां वनडे शतक जमाया। इस मैच में विराट ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 7,000 रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। विराट ने 169वें वनडे मैच में 7,000 रन बनाकर ए बी डीविलियर्स को पीछे छोड़ा।