Cricket Country Staff
Editorial team of CricketCountry.
Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 12, 2016 5:32 PM IST


वीरेन्द्र सहवाग जितने मस्तमौला अंदाज में बल्लेबाजी करते थे उतने ही मस्तमौला इंसान भी हैं। वीरेन्द्र सहवाग ने अपने क्रिकेट करियर में बहुत से रिकॉर्ड बनाये हैं। सहवाग द्वारा बनाये गये इन रिकॉर्ड्स के बारें में तो उनके फैंस को पता चल जाता है लेकिन उनके मस्तमौला अंदाज कुछ ही लोग देख या जान पाये हैं। लेकिन एक इंटरव्यू के दौरान सहवाग ने अपने मस्तमौला अंदाज के बारे में खुल कर बात की। सहवाग ने विक्रम साठये को दिये गए इंटरव्यू में क्रिकेट के कुछ अनसुने किस्सों का खुलासा किया है। तो आइए हम आपको ले चलते है सहवाग की उस दुनिया में जहां सहवाग गेंदबाज को चौका मारने से पहले सीटी बजाते है तो कभी गाना गाते हैं। ALSO READ: वीडियो: जब सुरेश रैना ने भारत की ओर से पहला T20I शतक बनाया
एक शो ‘व्हाट द डक’ के दौरान विक्रम साठये ने सहवाग से बातचीत करते हुए पूछा कि उनको एक बार राहुल द्रविड़ ने बताया था कि सहवाग बल्लेबाजी के दौरान सीटियां बजाता है। इसके जवाब में सहवाग ने बताया कि वो ऐसा इसलिये करते थे क्योंकि नया बल्लेबाज जब विकेट पर आता है तो उस पर दबाव होता है अगर मैं उसको ये कहता हूं कि गेंद स्विंग कर रही है या सीम हो रही है तो वो और दबाव में आ जाता। नए बल्लेबाज के ऊपर दबाव ना बने इसलिये वो सीटियों से उसका स्वागत करते थे। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2007(वीडियो): युवा रोहित शर्मा का शानदार आगाज
सहवाग ने टाइम मैगजीन से जुड़े एक किस्से का जिक्र करते हुए बताया है कि उनके इलाके में टाइम मैगजीन को कोई जानता नहीं था इसलिये उन्होने कई बार टाइम मैगजीन को इंटरव्यू देने से मना कर दिया था। लेकिन बाद में एक दोस्त के कहने पर उन्होने इंटरव्यू दिया। सहवाग को टाइम मैगजीन ने अपने कवर पेज पर भी छापा था। ALSO READ: भारत को पहला टी20 विश्व कप दिलाने वाला गेंदबाज: जोगिंदर शर्मा
श्रीलंका दौरे पर अजंता मेंडिस को लेकर सहवाग ने बताया था कि उस दौर में सभी भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर जाने से पहले मेंडिस की गेंदबाजी की वीडियो टेप देखते थे उन्होने वो टेप नहीं देखी और जब वो विकेट पर गए तो वो सारे बल्लेबाज आउट हो रहे थे जिन्होने टेप देखी थी। सहवाग ने बताया कि इसका कारण ये था कि वो मेंडिस को पिक कर रहे थे, उन्होने बताया कि मेंडिस जब भी गूगली डालता था तो उसकी सबसे छोटी अंगुली उपर की तरफ आती थी इसलिये उनको पहले से ही पता चल जाता था कि गेंद गुगली है और वो उस पर छक्का या चौका जमा देते थे।
सहवाग ने मुथैया मुरलीधरन से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी बताया कि विश्व इलेवन की टीम में साथ में खेलने के दौरान एक बार वो और मुरलीधरन मैदान पर बैठे थे और मुरलीधरन हर मैच के पैसे जोड़ रहे थे कि जीत हासिल करने पर इतने पैसे मिलेंगे। लेकिन इत्तेफाक से उनकी टीम एक भी मैच नहीं जीती।
सहवाग ने इस शो में ग्रेग चैपल और अपने करियर में शून्य पर आउट होने का लम्हों पर भी बात की है। इस शो के दौरान फूल मस्ती के मूड में नजर आए और हर उस लम्हे का जिक्र किया जिसको सोच के उनको बहुत मजा आता था।
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.
