×

वीडियोः सचिन को कॉपी करने का प्रयास करते मैक्सवेल

सचिन की बल्लेबाजी स्टाइल के कायल है ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल

user-circle cricketcountry.com Written by Jay Jaiswal
Last Updated on - January 18, 2016 6:31 PM IST

ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनियाभर के गेंदबाजों में अपना खौफ बैठाया है © Getty Images
ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दुनियाभर के गेंदबाजों में अपना खौफ बैठाया है © Getty Images

तीसरे वनडे में भारत के खिलाफ शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने वाले ग्लेन मैक्सवेल की सफलता का राज क्या है? क्या कारण हैं कि ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी में मैच दर मैच सुधार आता जा रहा है। आखिर कौन है जिसकी बल्लेबाजी को कॉपी करने का प्रयास करते है ग्लेन मैक्सवेल? ये सभी सवाल हर फैंस के दिमाग में कभी ना कभी आया होगा और सबने अपने-अपने तरीकों से जवाब ढूढा भी होगा। कुछ को जवाब मिला होगा तो कुछ को नहीं मिला होगा। लेकिन क्रिकेटकंट्री आपके लिए लेकर आया है एक ऐसा वीडियो जिसे देखकर आपको इन सभी सवालों का जवाब मिल जाएगा।

अपनी तुफानी बल्लेबाजी से दुनिया भर के गेंदबाजों के लिए खौफ बनकर उभरे मैक्सवेल भारत के ही महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर को कॉपी करते हैं मैक्सवेल सचिन के तरह शाट्स लगाने का प्रयास करते है यहां तक कि वो सचिन के स्टांस(क्रीज में खड़े होने का तरीका) को भी कॉपी करने का प्रयास करते हैं। आप सोचेंगे कि आड़े तीरछे शॉट खेलने के लिए मशहूर मैक्सवेल परंपरागत शॉट खेलने वाले सचिन को कैसे कॉपी कर सकते हैं। अगर आपको यकीन ना आए तो देखिए ये वीडियो।

Glenn Maxwell Copied God SachinWhen Glenn Maxwell Learning From GOD SACHIN !! REVEALED: Glenn Maxwell’s Secret Of Success- “Sachin Tendulkar”!!

Posted by CrickeTendulkar on Sunday, January 17, 2016

 

13 सेकेंड के इस वीडियो में मैक्सवेल नेट प्रैक्टिस के दौरान सचिन के पीछ खड़े हैं और वो नेट पर बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे सचिन को कॉपी कर रहे है। सचिन बल्ले को लेकर क्रीज में कैसे खड़े होते हैं कैसे वो कवर ड्राइव लगाते हैं शॉट लगाने के बाद उनका फॉलोथ्रू कैसा होता है, सचिन किस तरह से अपनी फेमश स्ट्रेट ड्राइव लगाते हैं ये सब सचिन के पीछे खड़े मैक्सवेल ना सिर्फ देख रहे होते हैं बल्कि सचिन के साथ साथ वो भी उसी अंदाज में अपना बल्ला चला रहे होते हैं।

TRENDING NOW

तो यह वीडियो देखकर अब आप सभी को पता चल ही गया होगा कि ऑस्ट्रेलिया का यह विस्फोटक बल्लेबाज भी सचिन की बल्लेबाजी का मुरीद है और सचिन को कॉपी करने का प्रयास करता है।