add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

वीडियो: युवराज ने चुने टॉप 6 T20I खिलाड़ी

युवराज ने अपनी टॉप फैंटेसी सिक्स T20I प्लेयर्स में बुमराह, कोहली, डीविलियर्स, गेल, मलिंगा और धोनी को चुना

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - March 14, 2016 2:36 PM IST

युवराज सिंह ने अपने टॉप फैंटेसी सिक्स T20I प्लेयर्स को चुना है © IANS
युवराज सिंह ने अपने टॉप फैंटेसी सिक्स T20I प्लेयर्स के बारे में बताया है © IANS

युवराज सिंह को उनके फैंन छक्के लगाने की क्षमता के लिए जानते हैं। युवराज 2007 में टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं। 2007 टी20 विश्व कप में युवराज ने अपने शानदार प्रदर्शन से टीम को खिताब दिलाया था। युवराज ने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड को लगातार 6 छक्के लगाते हुए T20I का सबसे तेज अर्धशतक बनाया था। इसके बाद सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलियाई पेस अटैक के सामने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों में 70 रन की पारी खेली थी। युवराज अब तक खेले गए सभी टी20 विश्व कप में भारत के लिए खेले हैं। इस बार भी युवराज से भारतीय टीम को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी। ALSO READ: टी20 विश्व कप 2016, भारत बनाम न्यूजीलैंड प्रिव्यु: जीत के साथ शुरूआत करना चाहेगा भारत

युवराज ने टी20 विश्व कप 2016 से पहले अपने टॉप फैंटेसी सिक्स T20I प्लेयर्स को चुना है। युवराज ने अपनी इस टीम में 2 विस्फोटक बल्लेबाज जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दे, 2 बेहतरीन तेज गेंदबाज जो पावर प्ले और डेथ ओवर में शानदार गेंदबाजी करने की क्षमता रखते हैं, एक बल्लेबाज जो किसी भी परिस्थिति में रन बना सकता हो, और एक बेहद ही चालाक कप्तान को टॉप फैंटेसी सिक्स T20I प्लेयर्स में जगह दी है। ALSO READ: वीडियो: जानिये बल्लेबाजी के दौरान सीटी क्यों बजाते थे वीरेंद्र सहवाग

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

युवराज ने इन छः खिलाड़ियों में भारत की नई पेस सनसनी को भी जगह दी है। जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना इंटरनेशनल करियर शुरू किया और तब से वो भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुमराह पावर प्ले के अलावा डेथ ओवर में अपनी शानदार यार्कर की बदौलत लगातार सफलता पा रहे हैं। युवराज ने विराट कोहली को अपनी टॉप फैंटेसी सिक्स T20I प्लेयर्स में दूसरे स्थान पर रखा है। विराट मौजूदा समय में दुनिया के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं और किसी भी परिस्थिति में रन बनाने की क्षमता रखते हैं। युवराज विस्फोटक बल्लेबाज के रूप में साउथ अफ्रीका के एबी डीविलियर्स और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को चुना है। डीविलियर्स और गेल मौजूदा क्रिकेट के सबसे विस्फोटक बल्लेबाज हैं जो किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं।

युवराज ने अपने दूसरे तेज गेंदबाज के रूप में लसिथ मलिंगा को चुना है। मलिंगा क्रिकेट के छोटे प्रारूप में बेहद ही खतरनाक गेंदबाज माने जाते हैं। अपने अजीबोगरीब एक्शन के अलावा वो अपनी शानदार यार्कर के दम पर बल्लेबाजों को छकाते हैं। युवराज ने कप्तान के रूप में महेन्द्र सिंह को चुना है। धोनी क्रिकेट जगत के बेहद ही चतुर और सफल कप्तान होने के अलावा एक विस्फोटक बल्लेबाज और एक फीनिशर भी हैं।