विजय हजारे ट्रॉफी के दूसरे दिन के मुकाबले में झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम की फिरकी का जादू देखने को मिला। नदीम ने राजस्थान के खिलाफ शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 10 देकर आठ विकेट चटकाए। यह लिस्ट ए क्रिकेट के इतिहास का सबसे बेहतरीन गेंदबाजी रिकॉर्ड है।
राजस्थान की टीम विजय हजारे ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी। नौवें ओवर तक सबकुछ ठीक रहा टीम ने बिना विकेट खोए 32 रन बनाए थे। इसके बाद नदीम ने फिरकी का ऐसा जाल बुना जिसके आगे राजस्थान की पूरी टीम 73 रन पर ढेर हो गई।
शाहबाज नदीम ने झटके 10 रन देकर 8 विकेट
राजस्थान के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए झारखंड के स्पिनर शाहबाज नदीम ने 10 ओवर के स्पेल में महज 10 रन देकर आठ विकेट चटकाए। इस दौरान उन्होंने चार मेडन ओवर भी डाले। उनकी गेंदबाजी में एक खास बात यह रही की चार बल्लेबाजों को उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया।
आठ में से पांच बल्लेबाज को किया बोल्ड
नदीम ने राजस्थान के खिलाफ कुल आठ विकेट हासिल जिसमें से पांच बल्लेबाजों को उन्होंने बोल्ड किया। ओपनिंग जोड़ी अमित कुमार गौतम और अंकित लांबा को नदीम ने बोल्ड कर वापस भेजा। अशोक मेनारिया, महिपाल कृष्ण और अभिमन्यू लांबा की भी गिल्लियां बिखेरी।
लिस्ट ए क्रिकेट में आठ विकेट |
आंकड़ा |
गेंदबाज |
टीम |
विरोधी |
जगह |
सत्र |
8/10 |
शाहबाज नदीम |
झारखंड |
राजस्थान |
चेन्नई |
2018-19 |
8/15 |
राहुल सांगवी |
दिल्ली |
हिमाचल प्रदेश |
उना |
1997-98 |
8/19 |
चामिंडा वास |
श्रीलंका |
जिम्बाब्वे |
कोलंबो |
2001-02 |
|
|
|
|
|
|
लिस्ट ए क्रिकेट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ
दिल्ली से राहुल सांगवी ने 1997-89 में हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 15 रन देकर आठ विकेट हासिल किए थे। झारखंड के शाहबाज नदीम ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।