न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड सुधारने का मौका, भारत के नाम सिर्फ एक वनडे सीरीज
टीम इंडिया ने हासिला वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर मात दी है। अब सबकी नजरें न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर टिकी है।
Published On Jan 21, 2019, 03:31 PM IST
Last UpdatedJan 21, 2019, 03:31 PM IST
Virat kohli and MS Dhoni @ians
भारतीय क्रिकेट टीम के पास अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड सुधारने का मौका है। टीम इंडिया ने हासिला वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को उसी के घर पर मात दी है। अब सबकी नजरें न्यूजीलैंड दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन पर टिकी है।
पढ़ें:- 1980 की वेस्टइंडीज जैसी खतरनाक है कोहली की टीम इंडिया
भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड में पांच मैचों की वनडे सीरीज में बुधवार को उतरना है। टीम इंडिया का इतिहास यहां अच्छा नहीं रहा है। भारतीय दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी टीम यहां जीत नहीं दिला पाए। भारत-न्यूजीलैंड वनडे इतिहास में सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी ही एक मात्र कप्तान है जिन्होंने यहां मेहमान टीम को धूल चटाया है। लेकिन धोनी ही वो कप्तान भी हैं जिनको सबसे बुरी हार मिली है।

न्यूजीलैंड में कप्तानी रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी के अलावा न्यूजीलैंड में भारतीय वनडे टीम की कप्तानी का जिम्मा संभालने वाले कप्तानों में मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरव गांगुली, सुनील गावस्कर, गुंडप्पा विश्वनाथ, बिशन सिंह बेदी और श्रीनिवास वेंकटराघवन हैं।
सात वनडे सीरीज में से सिर्फ एक में मिली जीत
भारतीय टीम ने साल 1976 से अब तक न्यूजीलैंड में कुल सात वनडे सीरीज खेले हैं। 1976 में भारतीय टीम 2-0 से हारी थी जबकि 1981 में भी नतीजा यही रहा था। 1994 में भारत को मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में पहली बार सीरीज बराबर करने में कामयाबी मिली। साल 1999 में भी अजहर की कप्तानी में भारत ने सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म किया। साल 2002 में सौरव गांगुली की कप्तानी में टीम को 2-5 की करारी शिकस्त मिली।
महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में मिली पहली सीरीज जीत
साल 2008 में न्यूजीलैंड में खेलते हुए भारतीय टीम ने पहली बार वनडे सीरीज में जीत हासिल की। धोनी की कप्तानी वाली टीम ने सीरीज को 3-1 से अपने नाम किया। इसके बाद साल 2014 में धोनी की कप्तानी वाली टीम को सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। 5 मैचों की सीरीज में मेजबान ने 4-0 से जीत हासिल कर टीम इंडिया का स्लीन स्वीप किया।