कोहली की हाफसेंचुरी पर शिखर धवन की पत्नी ने अनुष्का को दिया 'किस'

नॉटिंघम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है।

Edited By : Viplove Kumar |Jul 13, 2018, 11:51 AM IST

Published On Jul 13, 2018, 11:51 AM IST

Last UpdatedJul 13, 2018, 11:51 AM IST

Virat Kohli and Anushka sharma © Getty Images

इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने टी-20 के शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए वनडे में भी धमाकेदार जीत से शुरुआत की है। नॉटिंघम में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत तो शानदार रही लेकिन कुलदीप यादव की गेंदबाजी ने मैच का रुख बदल दिया। कुलदीप ने 25 रन देकर 6 विकेट झटके और इंग्लैंड की टीम 268 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में भारतीय टीम ने कप्तान कोहली के 75 और रोहित शर्मा के नाबाद 137 रन की बदौलत 59 गेंद रहते ही मैच जीत लिया।

कोहली के अर्धशतक पर अनुष्का का रिएक्शन

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

सीरीज के पहले वनडे में कप्तान विराट कोहली ने 82 गेंद पर 75 रन की पारी खेली। कोहली के आउट होने पर भले ही अनुष्का निराश हुई हों लेकिन अर्धशतक पूरा करने पर उन्होंने फ्लाइंग किस लुटाए थे।

अनुष्का और आयशा धवन का फ्लाइंग किस

मैदान पर एक तरफ जहां भारतीय कप्तान और उनके साथी बल्ले का जौहर दिखा रहे थे तो स्टेडियम में उनकी पत्नियां अपने ग्लैमर और मुस्कुराहट का जलवा बिखेर रही थी। विराट की हाफसेंचुरी पर पहले तो अनुष्का ने उनकी तरफ प्लाइंग किस फेंका फिर धवन की पत्नी ने अनुष्का की तरफ फ्लाइंग किस उड़ाया। कुल मिलाकर ऐसा लग रहा था जैसे फ्लाइंग किस की बौछार हो रही है।

Editor's Pick