This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
कप्तान विराट कोहली के साथ सेल्फी लेनी है तो 6 जून को यहां मिलना
विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है
Written by Viplove Kumar
Last Published on - June 5, 2018 4:54 PM IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों भले ही क्रिकेट के मैदान से दूर हों लेकिन अपने फैंस तक जानकारी पहुंचाते रहते हैं। विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने इस मैडम तुसाद म्यूजियम में फैंन को सेल्फी लेने के लिए बुलाया है।
नेक इंजरी की वजह से आराम कर रहे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का पुतला 6 जून से मैडम तुसाद म्यूजियम नजर आएगा। कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक विडियो पोस्ट किय है। उसमें उन्होंने कहा की वह यह खबर देने को काफी उत्साहित हैं। 6 जून से उनका पुतला मैडम तुसाद म्यूजियम नजर आएगा। जो भी फैंन सेल्फी लेने की चाह रखते हैं वह आ सकते हैं।
A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli) on
विराट कोहली से पहले भी कई कई भारतीय दिग्गज क्रिकेटर्स का पुतला यहां लगाया जा चुका है। विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर और कपिल देव जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।
TRENDING NOW

डेविड वार्नर ने की विराट कोहली की खिंचाई
कोहली को इस वीडियो पर बॉल टैंपरिंग मामले में एक साल का प्रतिबंध झेल रहे ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वार्नर ने कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ”क्या मुझे सच्ची तस्वीर मिल सकती है कृपया।” वार्नर ने कोहली के सेल्फी वाले पोस्ट पर ऐसा लिखा जिसका मतलब उनके साथ सच्ची में सेल्फी लेने से था।
