• Home
  • News
  • Virat Kohli misses century in Nottingham Test

इससे पहले भी टेस्ट में शतक के करीब पहुंचकर चूके हैं विराट कोहली

विराट ने 97 रन की पारी खेली और अपने 23वें टेस्ट शतक के करीब पहुंचकर चूक गए। यह पहला मौका नहीं जब वो शतक के करीब पहुंचकर आउट हुए।

Edited By : Cricket Country Staff |Aug 18, 2018, 11:29 PM IST

Published On Aug 18, 2018, 11:29 PM IST

Last UpdatedAug 18, 2018, 11:29 PM IST

भारतीय कप्तान विराट कोहली नॉटिंघम टेस्ट में 3 रन से शतक लगाने से चूक गए। विराट ने 97 रन की पारी खेली और अपने 23वें टेस्ट शतक के करीब पहुंचकर चूक गए। यह पहला मौका नहीं जब वो शतक के करीब पहुंचकर आउट हुए। इससे पहले भी भारतीय कप्तान नर्वस नाइंटी का शिकार हुए हैं।

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में ही शानदार 149 रन की पारी खेली थी। दूसरे मैच में कोहली कुछ खास नहीं कर पाए लेकिन नॉटिंघम टेस्ट की पहली पारी में वो शतक पूरा करने से तीन कदम पीछे रह गए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

कोहली ने नॉटिंघम में 152 गेंद का सामना कर 97 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 11 चौके लगाए। कोहली ने रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 159 रन की अहम साझेदारी निभाई। 65 रन पर भारत का दूसरा विकेट गिरने के बाद कप्तान कोहली मैदान पर उतरे थे और टीम का स्कोर जब 279 रन था तब अपना विकेट गंवाया।

2013 में 96 रन पर हुए थे आउट

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2013 में जोहान्सबर्ग टेस्ट में कोहली ने 96 रन बनाकर आउट हुए थे। 193 गेंद का सामना करने के बाद कोहली महज 4 रन से शतक बनाने से चूक गए थे। वैसे साल 2015 में कोहली दिल्ली टेस्ट में 88 जबकि 2016 में विशाखापत्तनम में खेले गए टेस्ट में कोहली 81 रन पर आउट हुए थे।

Editor's Pick