×

कोहली बोले, मुझे अपनी दाढ़ी पसंद है, इसे नहीं कटवाऊंगा

विराट कोहाली ने कहा ‘‘मुझे वास्तव में यह पसंद है। मुझे लगता है कि यह मुझ पर अच्छी लगती है। इसलिए मैं इसे नहीं कटवाऊंगा।’’

user-circle cricketcountry.com Written by Viplove Kumar
Last Updated on - May 17, 2018 6:12 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली जो इस समय आईपीएल में व्यस्त हैं उनको स्टाइलिश माना जाता है। विराट कोहली को युवा अपने स्टाइल आईकॉन के रूप में देखते हैं और फॉलो भी करते हैं। कोहाली ने कहा कि दाढ़ी उन पर अच्छी लगती है इसलिए वह इसे नहीं कटवाएंगे।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/ipl-2018-after-mumbai-indians-win-ipl-playoff-qualification-scenarios-712984″][/link-to-post]

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी कर रहे इस स्टार बल्लेबाज ने एक प्रचार कार्यक्रम के दौरान कहा, ‘‘मुझे वास्तव में यह पसंद है। मुझे लगता है कि यह मुझ पर अच्छी लगती है। इसलिए मैं इसे नहीं कटवाऊंगा।’’

रोहित, हार्दिक और जडेजा ने कटाई दाढी

भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे घरेलू सीजन के दौरान दाढ़ी रखी थी लेकिन रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या और रविंद्र जडेजा ने हाल में दाढ़ी कटवा दी थी। इससे पहले भी जब जडेजा ने इंस्टाग्राम पर दाढ़ी बनाने की चुनौती दी थी तो तब भी कोहली ने दाढ़ी काटने से इन्कार कर दिया था।

आज का मैच तय करेगा बैगलोर के IPL का भविष्य

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी कर रहे विराट कोहली इस वक्त आईपीएल प्लेऑफ में पहुंचने के लिए जमकर तैयारी कर रहे हैं। पिछले मुकाबले में कोहली की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब पर धमाकेदार जीत दर्ज की थी। इस जीत के बाद उसके प्लेऑफ की संभावना काफी बढ़ गई थी।

TRENDING NOW

टीम को आज प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर चल रही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। इस मैच का नजीता तय बैंगलोर के आगे आईपीएल के भविष्य को तय करेगा।