- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Virat Kohli Surpasses Villiers; Only Behind Ricky Ponting in ODI captain’s Ton List
गुवाहाटी वनडे में कोहली का धमाका, तोड़ा डिविलियर्स का रिकॉर्ड
वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा।
Published On Oct 21, 2018, 08:59 PM IST
Last UpdatedOct 21, 2018, 08:59 PM IST
Virat Kohi @AFP
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने गुवाहाटी वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली है। इस पारी के साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ा।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने रविवार को वेस्टइंडीज के खिलाफ धमाकेदार 140 रन की पारी खेली और विंडीज से मिले बड़े लक्ष्य को आसान बना दिया। वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शिमरोन हेटमेयर के शतक के दम पर 322 रन का स्कोर खड़ा किया था।
Unstoppable! ODI century number 36 for @imVkohli!
It’s his fifth against the West Indies and his fourth of 2018! #INDvWI pic.twitter.com/VjJDTHvVrb
— ICC (@ICC) October 21, 2018
डिविलियर्स को कोहली ने छोड़ा पीछे
विराट कोहली ने गुवाहाटी में वनडे करियर का 36वां शतक बनाया। यह बतौर कप्तान कोहली का वनडे में 14वां शतक था। शतक बनाने वाले कप्तान की लिस्ट में कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स को पीछे छोड़ दिया है। डिविलियर्स ने टीम की कप्तानी करते हुए 13 शतक बनाए थे। सबसे ज्यादा 22 शतक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने बनाए हैं।
पाकिस्तानी कप्तानों पर अकेले कोहली हावी
कोहली ने गुवाहाटी वनडे में रविवार को बतौर कप्तान 14वां शतक बनाया। पाकिस्तान के कप्तानों ने अब तक कोहली से दो कम शतक बनाए हैं। पाकिस्तान की तरफ से वनडे क्रिकेट में कप्तानी कर चुके 28 कप्तानों ने कुल 12 शतक बनाए हैं।
भारत की तरफ से कप्तानी रिकॉर्ड
पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने भारत की तरफ से वनडे में कप्तानी करते हुए 10 शतक बनाए थे। विराट कोहली उनसे शतक बनाने के मामले में काफी आगे निकल चुके हैं।