विराट कोहली इंग्लैंड दौरे के लिए कर रहे जी तोड़ मेहनत, देखें तस्वीरें

कोहली फिटनेस हासिल करने के लिए जिम में जमकर मेहनत कर रहे हैं उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 19, 2018, 04:31 PM IST

Published On Jun 19, 2018, 04:31 PM IST

Last UpdatedJun 19, 2018, 04:31 PM IST

Virat Kohli © Twitter page

भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने के अंत में आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होना है। कप्तान विराट कोहली इन दिनों अपनी फिटनेस की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं। कोहली फिटनेस हासिल करने के लिए जिम में जमकर मेहनत कर रहे हैं उन्होंने कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की है।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/articles/bcci-has-decided-that-yo-yo-tests-will-conducted-ahead-of-team-selections-721090″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय टीम को आयरलैंड के साथ दो टी-20 मुकाबला खेलना है। टीम इंडिया यहां से इंग्लैंड दौरे के लिए जाएगी। इस दौरे पर तीन टी-20, तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज पर भारतीय टीम का कड़ा इम्तिहान होगा।

विराट कोहली दौरे से पहले खुद को फिट करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। कोहली ने कुछ दिन पहले ही पत्नी अनुष्का के साथ वर्कआउट करने का वीडियो शेयर किया था। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें पोस्ट कर फैंस को फिटनेस की जानकारी दी।

आईपीएल मैच के दौरान विराट हुए थे चोटिल

भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में एक मैच के दौरान गर्दन में चोट लग गई थी। 17 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में कोहली को गर्दन पर चोट लगी थी।

जिसके बाद माना जा रहा था कि वो शायद ही आयरलैंड के खिलाफ ट्वंटी20 सीरीज में टीम का हिस्सा होंगे। विराट ने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है औैर अब जिम में जमकर मेहनत कर रहे हैं।

विराट ने वर्कआउट की तस्वीरों के पोस्ट करते हुए लिखा, ‘आज का सेशन, जिसमें बैंड वर्क किया जो लोअर बॉडी को मजबूत करती है।’

 

 

Editor's Pick