add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

Virat Kohli का बिजनेस पार्टनर, जो IPL में है उनका 'दुश्मन', इतने हजार करोड़ की है Net Worth

IPL में दो अलग-अलग टीमों से जुड़े होने के कारण विराट कोहली और उनका यह बिजनेस पार्टनर आपस में पक्के 'दुश्मन' हैं, लेकिन बिजनेस में उनका गहरा नाता है.

user-circle cricketcountry.com Written by Kuldeep Singh Panwar
Last Updated on - September 24, 2025 5:06 PM IST

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली मैदान पर जितने जबरदस्त प्लेयर हैं, बाहर उतने ही जोरदार बिजनेसमैन भी हैं. विराट कोहली ने क्रिकेट से कमाई अपनी दौलत को बेहतरीन तरीके से निवेश किया है, जिसके चलते वे आज की तारीख में कई ब्रांड में मालिकाना हक रखते हैं. विराट कोहली के पास करीब 1,050 करोड़ रुपये की दौलत मानी जाती है. उन्होंने ज्यादातर निवेश स्टार्टअप्स में किए हैं, जो तेजी से बढ़ते हुए ‘यूनिकॉर्न’ बनने की राह पर हैं. बिजनेस की इस राह में कोहली का एक ऐसा साथी भी है, जिसकी संपत्ति भारतीय क्रिकेट दिग्गज से एक या दो नहीं बल्कि 30 गुना ज्यादा है. बिजनेस की दुनिया में कोहली का वो पार्टनर है, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर IPL टीम का मालिक होने के चलते उनका खास ‘दुश्मन’ भी है. कौन है विराट कोहली का वो अरबपति पार्टनर? चलिए हम आपको बताते हैं.

संजीव गोयनका हैं विराट कोहली के बिजनेस पार्टनर

संजीव गोयनका का नाम भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए बिल्कुल भी नया नहीं है. इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) में क्रिकेटरों के बाद सबसे ज्यादा नाम संजीव का ही चर्चा में रहता हैं, जो पहले राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स टीम के मालिक थे और अब लखनऊ सुपरजायंट्स टीम का मालिकाना हक रखते हैं. संजीव को आपने IPL के दौरान LSG के डगआउट में खूब देखा होगा. उनकी अपने कप्तानों के साथ तनातनी और टीम के हारने पर प्लेयर्स पर भड़कने की भी खबरें आईपीएल के दौरान जमकर चर्चा में रहती हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

करीब 34,000 करोड़ रुपये है गोयनका की नेटवर्थ

फोर्ब्स (Forbes) की रिपोर्ट के मुताबिक, संजीव गोयनका RP-Sanjiv Goenka Group के मालिक हैं, जिसका रेवेन्यू करीब 410 करोड़ डॉलर यानी करीब 34,000 करोड़ रुपये है. गोयनका की अपनी नेटवर्थ करीब 23,000 करोड़ रुपये है. RPSG ग्रुप पॉवर-एनर्जी, IT सर्विसेज, मीडिया एंटरटेनमेंट आदि सेक्टर में एक्टिव है. संजीव गोयनका Forbes Billionaires 2025 list में 979वें नंबर हैं, जबकि Forbes India’s Richest 200 list में साल 2024 में वे देश के 65वें सबसे अमीर शख्स आंके गए थे.

कई वेंचर्स में पार्टनरशिप है कोहली और गोयनका की

संजीव गोयनका कई स्टार्टअप्स में विराट कोहली के साथ बिजनेस पार्टनर हैं, जबकि IPL में कोहली गोयनका की ‘दुश्मन’ टीम RCB के लिए खेलते हैं. विराट कोहली फाउंडेशन और RPSG ने साल 2017 में साथ मिलकर इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर्स नाम से एक अवॉर्ड सेरेमनी भी आयोजित की थी. इसके अलावा भी वे कई वेंचर्स में मजबूत पार्टनरशिप रखते हैं. उन्होंने साल 2017 में ही एक गोल्फ टूर्नामेंट का भी साझा आयोजन किया था. विराट कोहली RPSG ग्रुप के पॉपुलर स्नैक ब्रांड Too Yumm! के ब्रांड एंबेसडर भी रहे हैं. इस ब्रांड को संजीव गोयनका के बेटे शाश्वत गोयनका लीड करते हैं.

क्रिकेट में खर्च कर चुके हैं करीब 7,000 करोड़ रुपये

संजीव गोयनका क्रिकेट पर भी बड़े पैमाने पर खर्च कर रहे हैं. 64 वर्षीय बिजनेसमैन ने IPL 2021 से पहले हुई नीलामी में LSG को खरीदने के लिए करीब 7,090 करोड़ रुपये की रकम खर्च की थी. इससे पहले वे राइजिंग पुणे सुपरजायंट को भी मोटी कीमत पर खरीदकर आईपीएल का हिस्सा रह चुके हैं. IPL 2025 से पहले भी प्लेयर्स की नीलामी में गोयनका ने ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को 27 करोड़ रुपये की ऑल टाइम रिकॉर्ड तोड़ रकम देकर अपनी टीम के लिए खरीदा था.