• Home
  • News
  • Waqar Younis gives a peace message for India-Pakistan cricket, twitterati loves it

वकार यूनुस ने ट्विटर पर डाली नन्हें भारतीय फैन की फोटो, लिखा यह संदेश

पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने ट्विटर पर दोनों देशों के लिए के संदेश दिया जिसके बाद उनकी जमकर सराहना की जा रही है।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 04, 2018, 06:32 PM IST

Published On Jun 04, 2018, 06:32 PM IST

Last UpdatedJun 04, 2018, 06:32 PM IST

Waqar Younis © Getty Images

भारत और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से क्रिकेट के रिश्ते बहाल करने की कोशिश की जा रही है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल के बड़े मंच के अलावा दोनों देश आपस में क्रिकेट नहीं खेलते हैं। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने ट्विटर पर दोनों देशों के लिए के संदेश दिया जिसके बाद उनकी जमकर सराहना की जा रही है।

पूर्व पाकिस्तानी कोच और तेज गेंदबाज वकार यूनुस ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक भारतीय नन्हें फैन की तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने एक शांति का संदेश दिया है। तस्वीर के साथ वकार ने लिखा, ”क्रिकेट की कोई भाषा नहीं होती।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

जो तस्वीर उन्होंने पोस्ट की उसमें एक बच्चा भारतीय टीम की जर्सी पहने पीछे मुड़कर खड़ा दिख रहा है। उसकी जर्सी पर भारत का झंडा बना है और उपर लिखा है ”ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे।

वकार के इस ट्वीट की सराहना करते हुए के यूजर ने लिखा, ”खेल ही एक ऐसा जरिया है जिसकी वजह से यह दोनों देश एक हो सकते हैं।”

जबकि एक ने इस तस्वीर की तारीफ करते हुए लिखा, ”क्रिकेट एक ही भाषा बोलता है क्या खूबसूरत बात विक्की भाई”

Editor's Pick