• Home
  • News
  • Watch how MS Dhoni, Suresh Raina smash Sachin Tendulkar’s son Arjun in net session

सचिन तेंदुलकर के बेटे की गेंद पर धोनी-रैना ने नेट प्रैक्टिस में जमकर मारे छक्के

नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन तेंदुलकर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे अनुभवी इंटरनेशन क्रिकेटर्स को गेंदबाजी करते दिखे। धोनी ने अर्जुन की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट भी लगाया।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 26, 2018, 06:01 PM IST

Published On Jun 26, 2018, 06:01 PM IST

Last UpdatedJun 26, 2018, 06:01 PM IST

MS Dhoni © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम ने आयरलैंड के दौरे पर रवाना होने से पहले सोमवार को लंदन में नेट प्रैक्टिस की। इस दौरान पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन भी मौजूद थे। वह यहां टीम इंडिया के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करते नजर आए।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/arjun-tendulkar-practise-with-indian-team-coach-ravi-shastri-gave-tips-to-young-pacer-722420″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के ट्रेनिंग सेशन का वीडियो ट्विटर पेज पर अपलोड किया है। इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन तेंदुलकर और उमेश यादव गेंदबाजी करते दिखाई दे रहे हैं।

धोनी-रैना ने अर्जुन को मारे छक्के

नेट प्रैक्टिस के दौरान अर्जुन तेंदुलकर महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना जैसे अनुभवी इंटरनेशन क्रिकेटर्स को गेंदबाजी करते दिखे। धोनी ने अर्जुन की गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा शॉट भी लगाया। रैना ने भी हाथ खोले और अर्जुन की गेंद पर छक्का लगाया।

गौरतलब है कि अर्जुन तेंदुलकर का चयन जुलाई में श्रीलंका दौरे पर जाने वाली भारतीय अंडर 19 टीम में हुआ है। उन्हें श्रीलंका में खेले जाने वाले दो चार दिवसीय मैचों के लिए चुना गया है लेकिन वह पांच मैच खेलने वाली एकदिवसीय अंडर 19 टीम का हिस्सा नहीं होंगे।

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ने 18 साल के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को कुछ गुर भी सिखाए। बीसीसीआई के ट्विटर अकाउंट से पोस्ट की गई तस्वीर में शास्त्री अर्जुन से बातचीत करने नजर आए।

 

Editor's Pick