WBBL के छठें सीजन में नजर आ सकती हैं ये भारतीय क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ने 2015 से अब कर महिलाओं के लिए बिग बैश लीग के 5 सीजन का आयोजन किया है।

Edited By : Gunjan Tripathi |Jul 25, 2020, 01:07 PM IST

Published On Jul 25, 2020, 01:07 PM IST

Last UpdatedJul 25, 2020, 01:07 PM IST

जहां एक तरफ इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का आयोजन की तैयारी जोरों शोरों से शुरू हो चुकी है, वहीं दूसरी तरफ महिला आईपीएल को लेकर बीसीसीआई अब भी केवल चर्चा ही हो रही है। हालांकि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 2015 से महिलाओं के बिश बैश लीग का सफल आयोजन करता आ रहा है।

अब जबकि WBBL अपने छठें सीजन की तरफ बढ़ रहा है, तो इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। भारतीय टी20 की कप्तान हरमनप्रीत कौर से साथ शीर्ष क्रम बल्लेबाज स्मृति मंधाना और वेदा कृष्णमूर्ति इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी हैं। लेकिन मार्च में हुए टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन के बाद बीबीएल की टीमों के नजर कई भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

शफाली वर्मा: टी20 विश्व कप 2020 में भारत की सबसे शानदार खोज रहीं-16 साल की शफाली वर्मा। शफाली ने टूर्नामेंट के पांच मैचों में 163 रन बनाए थे और वो भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज थी।

साल 2019 में डेब्यू करने वाली शेफाली ने पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर का सबसे कम उम्र में अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड तोड़कर भारतीय फैंस के दिल में जगह बनाई। शफाली ने 19 टी20 मैचों में अब तक कुल 487 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को हम अगले बीबीएल सीजन में ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर रन बनाते देख सकते हैं।

कैसे सौरव गांगुली के एक फैसले ने बदल दिया वीरेंदर सहवाग का पूरा करियर

जेमिमा रॉड्रिक्स: भारत की एक और युवा बल्लेबाज जो बीबीएल में इंट्री ले सकती है, वो हैं जेमिमा रॉड्रिक्स। अंतरराष्ट्रीय करियर की शानदार शुरुआत करने वाली जेमिमा के लिए टी20 विश्व कप खास नहीं रहा था लेकिन उनका टी20 करियर बेहतरीन रहा है। जेमिमा ने अब तक खेले 44 टी20 मैचों में 26.57 की औसत से 930 रन बनाए, जिसमें 6 शतक शामिल हैं। वहीं वनडे में उनके नाम 16 मैचों में 372 रन हैं।

पूनम यादव: टी20 विश्व कप 2020 में भारत की तरफ से शेफाली जहां बल्ले से धमाल मचा रही थी, वहीं स्पिनर पूनम यादव गेंद से कमाल दिखा रही थी। यादव ने टी20 विश्व कप के 5 मैचों में 10 विकेट लिए, और मेगन शुट के बाद वो टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज थी।

पूनम ने इस टूर्नामेंट के दौरान ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसी टीमों के शानदार बल्लेबाजी क्रम के खिलाफ गेंदबाजी की थी। जिसके बाद बीबीएल फ्रेंचाइजी की नजर इस गेंदबाज पर गई ही होगी। पूनम खुद भी बीबीएल खेलने की इच्छा जता चुकी हैं, ऐसे में अगर ये गेंदबाज अगले सीजन ऑस्ट्रेलिया में बीबीएल खेलती नजर आई तो किसी को हैरानी नहीं होगी।

Editor's Pick