क्या है VJD ? DLS से है कितना अंतर, विजय हजारे ट्रॉफी में निकला मैच का नतीजा
क्या है VJD ? DLS से कितना अंतर, विजय हजारे ट्रॉफी में निकला मैच का नतीजा
वीजेडी पद्धति का आविष्कार केरल राज्य के सिविल इंजीनियर वी. जयदेवन ने किया था. उन्हीं के नाम पर इसका नाम रखा गया है
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - January 13, 2026 2:57 PM IST
VJD VS DLS
DLS VS VJD: विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेला गए, जहां कर्नाटक की टीम ने मुंबई और सौराष्ट्र की टीम ने यूपी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. इस मैच में बारिश ने बाधा डाली, जिसके बाद वीजीडी मेथड (VJD) से मैच का परिणाम निकला. इस मैच के बाद वीजीडी मेथड को लेकर एक बार फिर चर्चा में है.
दरअसल इंटरनेशनल लेवल पर मैच का नतीजा तय करने के लिए डीएलएस (DLS) का इस्तेमाल किया जाता है, वहीं भारत के घरेलू क्रिकेट के नतीजे वीजीडी मेथड (VJD) से तय होते हैं.
Add Cricket Country as a Preferred Source
केरल राज्य के सिविल इंजीनियर वी. जयदेवन ने किया था
वीजेडी पद्धति का आविष्कार केरल राज्य के सिविल इंजीनियर वी. जयदेवन ने किया था. उन्हीं के नाम पर इसका नाम रखा गया है. उन्होंने बारिश से प्रभावित मैचों में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों के लिए नए नियम की आवश्यकता को समझा और नए नियम बनाए. उन्होंने इसे डीएलएस मेथड की जगह रखा और इसे आईसीसी के पास भी भेजा. हालांकि आईसीसी ने डीएलएस के विकल्प के रूप में इस पद्धति को यह कहते हुए अस्वीकार कर दिया कि न तो इस पद्धति में डीएलएस की तुलना में कोई महत्वपूर्ण सुधार थे और न ही इसने डीएलएस पद्धति को त्रुटिपूर्ण साबित किया.
DLS और VJD में क्या है अंतर ?
DLS (डकबर्थ लुईस नियम) आईसीसी का ऑफिशियल है, जबकि VJD (वी. जयदेवन मेथड) सिर्फ भारतीय घरेलू क्रिकेट में उपयोग होता है. DLS (डकबर्थ लुईस नियम) बचे हुए विकेट और ओवर को रिसोर्स मानकर कैलकुलेशन करता है, वहीं VJD (वी. जयदेवन मेथड) दो अलग-अलग कर्व इस्तेमाल करता है, जिसमें सामान्य स्कोरिंग + तेज स्कोरिंग (एक्सीलरेशन) भी देखा जाता है.
DLS (डकबर्थ लुईस नियम) में बड़े स्कोर में कभी- कभी अजीबोगरीब टारगेट देता है, वहीं VJD (वी. जयदेवन मेथड) ज्यादा वास्तविक टारगेट देता है. DLS (डकबर्थ लुईस नियम) टी-20 के तेज स्कोरों को हैंडल करता है, वहीं VJD (वी. जयदेवन मेथड) आखिरी ओवर्स की तेजी को बेहतर समझता है. उदाहरण के तौर पर पहली टीम ने 50 ओवर में 250/5 बनाए. बारिश के कारण दूसरी टीम ने 20 ओवर में 100/2 बनाए और फिर मैच रुक गया. DLS के हिसाब से नया टारगेट 170-180 रन (20 ओवर में) हो सकता है, मगर
VJD के हिसाब से नया टारगेट थोड़ा अलग हो सकता है. VJD का टारगेट 190-200 तक हो सकता है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.