इंग्लैंड के खिलाफ क्या होगी टीम इंडिया की रणनीति?

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 9 नवंबर से खेली जानी है

Edited By : Manoj Shukla |Nov 01, 2016, 01:29 PM IST

Published On Nov 01, 2016, 01:29 PM IST

Last UpdatedNov 01, 2016, 01:29 PM IST

 

भारतीय टीम का इरादा इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड की तरह मात देने का होगा © PTI
भारतीय टीम का इरादा इंग्लैंड को भी न्यूजीलैंड की तरह मात देने का होगा © PTI

भारत ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में और फिर वनडे में शिकस्त देकर अपने प्रशंसकों को दीवाली का बेहतरीन तोहफा दिया है। लेकिन अब चुनौती है इंग्लैंड टीम की। आईसीसी टेस्ट रैंकिंग की बात करें तो भारत रैंकिंग में पहले स्थान पर है तो इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर काबिज है। भारत और इंग्लैंड के बीच सात अंकों का फासला है। ऐसे में कह सकते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत की चुनौती कतई आसान नहीं रहने वाली। इंग्लैंड की टीम ने 2015 विश्कप के बाद जबर्दस्त सुधार किया है और खेल तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन खेल दिखाया है। इससे पहले इंग्लैंड ने जब 2014 में भारत का दौरा किया था तो पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को इंग्लैंड ने 3-1 से अपने नाम की थी। तो ऐसे में भारत को अगर इंग्लैंड से लगान वसूलना है तो अपनानी होगी खास रणनीति। क्या हो सकती भारतीय टीम की वह खास रणनीति, आइए जानते हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

3. आक्रामक क्रिकेट खेलना:
वैसे तो हम सभी जानते हैं कि विराट कोहली बहुत आक्रामक खिलाड़ी और कप्तान हैं। लेकिन अगर भारत को इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो विराट कोहली के साथ-साथ पूरी टीम को चढ़कर खेलना होगा। टीम को अपने ऊपर कोई दबाव नहीं आने देना होगा और इस बात का भी ख्याल रखना होगा कि अगर टीम दबाव में आती भी है तो टीम उस दबाव से कैसे बाहर निकलेगी। सब जानते हैं कि इंग्लैंड की टीम काफी आक्रामक क्रिकेट खेलती है और विरोधियों पर दबाव बनाना बखूबी जानती है। इंग्लैंड की टीम मौजूदा समय में बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और अगर भारतीय टीम इंग्लैंड के सामने थोड़ा भी दबाव में आती है तो इंग्लैंड इसका पूरा फायदा उठा सकता है। इसलिए भारत को जीतने के लिए आक्रामक क्रिकेट खेलना बेहद ही जरूरी है।  ये भी पढ़ें: सौरव गांगुली की खोज हैं भारतीय टीम के ये पांच दिग्गज खिलाड़ी

2. बल्लेबाजों को समझनी होगी जिम्मेदारी:
इंग्लैंड के खिलाफ अगर भारत को जीत दर्ज करनी है तो बल्लेबाजी एक ऐसा स्थान है जिसपर भारत बहुत निर्भर रहने वाला है। भारत के पास वैसे तो बहुत ही विश्वस्तरीय बल्लोबाज हैं। अजिंक्य रहाणे, विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, गौतम गंभीर, लोकेश राहुल, रिद्धिमान साहा, रोहित शर्मा पर टीम को जिताने का दारोमदार होगा। हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ देखा गया था कि टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन तो किया था लेकिन वह प्रदर्शन गुच्छों में किया गया था। किसी मैच में कोई बल्लेबाज चल गया तो किसी में कोई।
लेकिन अगर इंग्लैंड के खिलाफ टीम को जीत दर्ज करनी है तो टीम के हर एक बल्लेबाज को अपनी उपयोगिता साबित करनी होगी। हर मैच में बल्लेबाजों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और निरंतर अच्छा खेल दिखाना होगा। इंग्लैंड के खिलाफ भारत को लंबी सीरीज खेलनी है और टेस्ट सीरीज भी पांच मैचों की है। ऐसे में बल्लेबाजों से टीम को अच्छे खेल की उम्मीद होगी। हर एक बल्लेबाज को अपने बल्ले से आग उगलनी होगी। रोहित शर्मा, लोकेश राहुल जैसे बल्लेबाजों को निरंतर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। रोहित शर्मा से टीम को कााफी उम्मीदें रहती हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ भी रोहित ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की थी। लेकिन अनिरंतरता रोहित के लिए एक बड़ा खतरा है। ऐसे में रोहित शर्मा को लगातार अच्छा खेल दिखाना होगा। ये भी पढ़ें: महेंद्र सिंह धोनी के लिए क्यों प्रतिष्ठा का सवाल थी न्यूजीलैंड सीरीज?

1. फिरकी को दिखाना होगा कमाल:
हाल ही में इंग्लैंड की टीम बांग्लादेश के दौरे पर थी। जहां उसने दो टेस्ट मैच खेले, इन दो टेस्ट मैचों में टीम ने एक मैच जीता और एक हारा। साफ है सीरीज 1-1 से बराबर रही। लेकिन क्या आप जानते हैं, इंग्लैंड लगभग दोनों मैच हार सकती थी। पहले मैच में भी इंग्लैंड की टीम मामूली अंतर से ही जीत सकी थी तो वहीं दूसरे मुकाबले में तो वह हार ही गया था। आखिर इसके पीछे की वजह क्या थी?, इसके पीछे की वजह थी बांग्लादेशी स्पिनरों का गेंद से कमाल दिखाना। जी हां, बांग्लादेश के मेहंदी हसन ने अपनी फिरकी से अंग्रेजों के पसीने छुटा दिए और टीम मेहंदी हसन को खेलने में असमर्थ दिख रही थी। मेहंदी हसन ने सीरीज में बेहतरीन गेंदबाजी की और बांग्लादेश का नया स्टार बन गया।

बांग्लादेश से प्रेरणा लेकर भारतीय टीम को एक बार फिर से अपनी फिरकी से अच्छे प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के दोनों स्पिनर रविंद्र जडेजा और आर अश्विन ने बेहतरीन गेंदबाजी का मुजाहिरा पेश किया था तो ऐसे में एक बार फिर से इन दोनों पर स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी, वहीं अगर टीम में अमित मिश्रा को भी जगह मिल जाती है तो ये तिकड़ी कमाल कर सकती है। भारत का स्पिन विभाग हमेशा से मजबूत रहा है। भारतीय टीम के मौजूदा कोच भी इस समय महान स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले हैं, तो ऐसे में भारत को कुंबले से बहुत कुछ सीखने को मिल सकता है। भारतीय स्पिनर भी कुंबले से कई गुण सीख सकते हैं। ये भी पढ़ें: बेयर्न म्यूनिक के स्टार फुटबॉलर अर्जेन रॉबिन ने अजिंक्य रहाणे को दिया खास तोहफा

इंग्लैंड को भारत दौरे पर पांच टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। ऐसे में लंबी सीरीज को देखते हुए भारतीय टीम के खिलाड़ियों को खुद को फिट भी रखना होगा। इंग्लैंड और भारत के बीच पहला टेस्ट, 9 नबंवर को, दूसरा टेस्ट, 17 नवंबर को, तीसरा टेस्ट, 26 नवंबर, चौथा टेस्ट, 8 दिसंबर और पांचवां टेस्ट 16 दिसंबर को खेला जाएगा।

Editor's Pick