World Cup Countdown: विश्व कप से जुड़े कुछ विवाद, जिससे क्रिकेट हुआ शर्मसार

चलिए, जानते हैं आईसीसी विश्व कप के दौरान हुए कुछ विवादों के बारे में ।

Edited By : Cricket Country Staff |May 17, 2019, 03:32 PM IST

Published On May 17, 2019, 03:32 PM IST

Last UpdatedMay 17, 2019, 03:32 PM IST

आईसीसी विश्व कप क्रिकेट की सबसे प्रतिष्ठित प्रतियोगिता है। टूर्नामेंट में दिग्गज टीमों के बीच बादशाहत साबित करने की जंग होती है। जहां टक्कर कांटे का हो वहां विवाद भी जरूर देखने को मिलते हैं। विश्व कप के दौरान हुए कुछ ऐसे ही विवादों के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

जावेद मियांदाद ने उतारी किरण मोरे की नकल

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा ही तनाव भरा होता है तो विवाद भी होना लाजमी है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की संयुक्त मेजबानी में हुए साल 1992 विश्व कप में मुकाबले के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसे आज भी याद किया जाता है।

पढ़ें:- विश्व कप विजेता टीम को मिलेंगे 40 लाख डॉलर की ईनामी राशि

भारतीय विकेटकीपर किरण मोरे लगातार पाकिस्तानी बल्लेबाजों के खिलाफ उछल-उछल कर अपील कर रहे थे। कई बार मोरे के अपील करने से झुल्लाए पाक बल्लेबाज जावेद मियांदाद ने मैदान पर उनकी नकल करनी शुरू की और बल्ला उठाकर छलांग लगाने लगे। इस घटना को मीडिया ने छापा और उन्हें ”जंपिंग जावेद” का नाम दिया। यह मैच भारत ने 43 रन से जीता था।

कोलकाता के दर्शकों का हंगामा

भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में हुए साल 1996 विश्व कप के दौरान घरेलू दर्शकों का गुस्सा देखने को मिला था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ भारत सेमीफाइनल मुकाबला खेलने उतरा था। भारत 252 रन के स्कोर का पीछा करने उतरा और महज 120 रन के स्कोर पर उसके सात विकेट गिर गए। कोलकाता के दर्शकों को भारत के प्रदर्शन पर इतना गुस्सा आया कि मैदान पर उन्होंने बोतल और बाकी सामान फेंकना शुरू कर दिया। आगे मैच नहीं कराया जा सका और श्रीलंका फाइनल में पहुंच गई। उसने ऑस्ट्रेलिया को हराकर यह खिताब अपने नाम किया था।

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया का श्रीलंका जाने के इनकार

इसी विश्व कप (1996) में एक और विवाद सामने आया था जब वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की टीमों ने सुरक्षा कारणों से श्रीलंका जाने से मना कर दिया था। इन दोनों ही मैच में श्रीलंका को बिना खेले ही जीत मिली और वो क्वार्टर फाइनल तक आसानी से पहुंच गया।

शेन वॉर्न को वापस ऑस्ट्रेलिया भेजा

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज लेग स्पिनर शेन वार्न के साथ विश्व में एक विवाद जुड़ा था। दक्षिण अफ्रीका में साल 2003 में खेले गए विश्व कप के दौरान वार्न ड्रग टेस्ट में फेल हो गए थे। इसके बाद उन्हें वापस ऑस्ट्रेलिया भेज दिया गया था। उनपर एक साल का प्रतिबंध भी लगाया गया था।

सुनील गावस्कर की सुस्त पारी

साल 1975 में खेले गए पहले विश्व कप में इंग्लैंड ने भारत के सामने 335 रन के लक्ष्य रखा था। भारतीय पारी की शुरुआत करने आए सुनील गावस्कर ने 174 गेंद का सामना कर महज 36 रन बनाए। इस पारी में वह नॉट आउट लौटे थे। भारत 60 ओवर के इस मैच में तीन विकेट के नुकसान पर महज 132 रन ही बना पाया और 202 रन से मुकाबला गंवा दिया।

पाकिस्तान कोच बॉब वूल्मर की मौत

साल 2007 का विश्व कप इसके इतिहास का सबसे काला टूर्नामेंट माना जाता है। पाकिस्तान और भारत दोनों ही पहले दौर से हारकर विश्व कप से बाहर हुए थे। आयरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान की टीम को मिली हार के एक दिन बाद ही कोच बॉब वूल्मर के मौत का खबर आई। स्थानीय पुलिस ने हत्या के शक में इसकी जांच की लेकिन बात में मौत को स्वाभाविक बताया गया।

Editor's Pick