जब डॉन ब्रैडमैन ने सिर्फ 3 ओवरों में जड़ दिया था शतक
इस मैच जब ब्रैडमैन आउट हुए तो वह 256 रन बना चुके थे जिसमें उन्होंने 14 छक्के और 29 चौके लगाए थे
Published On Nov 03, 2016, 12:33 PM IST
Last UpdatedNov 03, 2016, 12:33 PM IST

क्रिकेट की दुनिया में सबसे महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन को माना जाता है, भारतीय क्रिकेट में भगवान का दर्जा रखने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं। ब्रैडमैन का रिकॉर्ड उनकी महानता को दर्शाता है। 52 टेस्ट का करियर लगभह 7 हजार रन और 29 शतक। रन बनाने का औसत 99.94। अब यह रिकॉर्ड देखकर तो कोई भी ब्रैडमैन को महानतम बल्लेबाज मान लेगा। ब्रैडमैन ने एक बार एक लोकल मैच में सिर्फ 3 ओवरों में ही सिर्फ 18 मिनट क्रीज पर रहते हुए शतक ठोंक दिया था। तो आइए जानते हैं इस मैच के बारे में जब क्रिकेट के डॉन ने अपने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया था।
ब्लैकहेथ सिडनी से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। ब्लैकहेथ और लिथगो के बीच एक मैच आयोजित किया गया। इस मैच में दो लोकल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। एक थे डॉन ब्रैडमैन और दूसरे से न्यू साउथ वेल्स के लिए खेलने वाले वेंडल बिल। इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दिलाने के बाद ब्रैडमैन काफी फेमस हो गए थे। इस मैच में उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए अच्छी खासी भीड़ भी इकट्ठी हुई थी। इनमें बहुत कम लोगों को ही इस बात का अंदाजा था कि वह एक इतिहास का हिस्सा बनने जा रहे हैं।
ब्लैकहेथ की पिच कंक्रीट से बनी( मेल्थोएड) पिच थी, इससे पहले ब्लैकहेथ में इस तरह की पिच का इस्तेमाल नहीं हुआ था। ब्रैडमैन ने इसके बारे में बताया था कि लिथगो का प्रयोग मेरे लिए बिल्कुल नया था और मैंने कंक्रीट से बनी विकेट कभी नहीं देखी थी। पिच बल्लेबाजी के लिए आदर्श थी, गेंद बल्ले पर अच्छे से आ रही थी खासकर बाउंस स्थायी था। लेकिन इस विकेट के कुछ कमियां भी थी बल्लेबाजों को रबर के सोल वाले जूते पहनने पड़ते थे।
2 नवंबर 1931 को हुए इस मैच में ब्लैकहेथ ने पहले बल्लेबाजी की और दर्शकों की तालियों की गूंज के साथ ब्रैडमैन बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे। इस मैच में 8 गेंद का एक ओवर था। लिथगो ने बिल ब्लैक को अपनी टीम में बुलाया था। ब्लैक ने पहले ब्रैडमैन को पहले आउट कर चुके थे। हालांकि ब्रैडमैन को यह याद नहीं था। जब उन्होंने लिथगो के विकेटकीपर से ब्लैक के बारे में पूछा तो उसने ब्रैडमैन को उनके विकेट के बारे में बताया। इसके बाद जो हुआ वह इतिहास बना गया।
|
Over |
Bowler |
Ball |
Don Bradman |
||
|
Score |
Balls faced |
Runs scored |
|||
|
1 |
Bill Black |
1 |
6 |
1 |
6 |
|
2 |
6 |
2 |
12 |
||
|
3 |
4 |
3 |
16 |
||
|
4 |
2 |
4 |
18 |
||
|
5 |
4 |
5 |
22 |
||
|
6 |
4 |
6 |
26 |
||
|
7 |
6 |
7 |
32 |
||
|
8 |
1 |
8 |
33 |
||
|
2 |
Horrie Baker |
9 |
6 |
9 |
39 |
|
10 |
4 |
10 |
43 |
||
|
11 |
4 |
11 |
47 |
||
|
12 |
6 |
12 |
53 |
||
|
13 |
6 |
13 |
59 |
||
|
14 |
4 |
14 |
63 |
||
|
15 |
6 |
15 |
69 |
||
|
16 |
4 |
16 |
73 |
||
|
3 |
Bill Black |
17 |
16 |
73 |
|
|
18 |
6 |
17 |
79 |
||
|
19 |
6 |
18 |
85 |
||
|
20 |
1 |
19 |
86 |
||
|
21 |
19 |
86 |
|||
|
22 |
4 |
20 |
90 |
||
|
23 |
4 |
21 |
94 |
||
|
24 |
6 |
22 |
100 |
||
ब्रैडमैन ने ब्लैक के पहले ओवर में जबरदस्त धुनाई करते हुए ओवर से 33 रन ले लिये। इस ओवर में ब्रैडमैन ने ब्लैक को 3 छक्के, 3 चौके जड़ने के अलावा एक डबल और 1 सिंगल भी लिया। अगले ओवर में लिथगो ने हौरी बेकर को गेंदबाजी के लिए लगाया ब्रैडमैन ने बेकर को भी नहीं बक्शा और उनके ओवर में 4 छक्के और 4 चौके जड़ते हुए 40 रन ले लिये। ब्रैडमैन सिर्फ 16 गेंदों पर 73 रन बना चुके थे। ब्लैक के अगले ओवर में ब्रैडमैन ने फिर से 27 रन लेकर सिर्फ 22 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया। ब्लैक के ओवर में दो गेंदें दूसरे छोर पर खड़े वेंडल बिल ने खेली थी।
इस तरह दर्शकों ने ब्रैडमैन का यह रौद्र रूप देखा जब उन्होंने सिर्फ 22 गेंदों पर शतक ठोंक दिया था। ब्रैडमैन यहीं नहीं रूके थे उन्होंने बेकर के अगले ओवर में 22 रन ठोंक दिये थे। 2 ओवर में 62 रन खर्च करने के बाद उन्होंने खुद को गेंदबाजी से हटा लिया था। इस मैच जब ब्रैडमैन आउट हुए तब तक वह 256 रन बना चुके थे जिसमें उन्होंने 14 छक्के और 29 चौके लगाए थे। दूसरे छोर पर खड़े वेंडल बिल ने 66 रनों की पारी खेली थी। ब्लैकहेथ ने 357 रनों का स्कोर खड़ा किया जिसके जवाब में लिथगो की टीम 228 रनों पर सिमट गई थी और ब्लैकहेथ ने यह मैच 129 रनों से जीत लिया था।
संक्षिप्त स्कोर:
ब्लैकहेथ 357 (डॉन ब्रैडमैन 256, वेंडल बिल 66) लिथगो 228। ब्लैकहेथ 129 रनों से जीता।