×

हैदराबादी बिरयानी की चाहत में जब धोनी ने छोड़ा होटेल

धोनी अपने लजीज खाने के शौक के लिए खूब जाने जाते हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Devbrat Bajpai
Last Updated on - February 29, 2016 5:32 PM IST

एमएस धोनी
एमएस धोनी

भारतीय टीम के सीमित ओवरों के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक शौकिया व्यक्ति हैं और वे अपने शौक को पूरा करने के लिए  कुछ भी कर गुजरने की चाहत रखते हैं। और अगर बात हैदराबादी बिरयानी की  हो तो फिर धोनी को इस लजीज फूड को खाने से कोई नहीं  रोक सकता। एक ऐसा ही किस्सा है धोनी और लजीज हैदराबाद बिरयानी का।बात चैंपियंस लीग 2014  की है जब धोनी की आईपीएल टीम चेन्नई सुपरकिंग्स हैदराबाद के पांच सितारा होटेल ग्रांड ककातिया में ठहरी हुई थी। इसी बीच धोनी के भारतीय टीम के टीम मेट अंबाती रायडु ने अपने घर से उनके व पूरी टीम के लिए घर पर बनी हुई लजीज बिरयानी भेजी, लेकिन जब वे अपने साथियों के साथ बोर्ड रूम में बिरयानी का लुत्फ उठाने लगे तो होटल स्टाफ ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया। ये भी पढ़ें: जानें खाने में क्या पसंद करते हैं आपके फेवरेट क्रिकेटर्स?

TRENDING NOW

उनका कहना था कि होटल में बाहर के खाना लाने की इजाजत नहीं है। होटेल के मना किए जाने पर धोनी समेत टीम के खिलाड़ी नाराज हुए, इसके बाद धोनी ने जो किया वह शायद ही होटेल  स्टाफ ने कभी सोचा होगा। धोनी ने तत्काल  टीम मैनेजमेंट से होटेल की बुकिंग कैंसिल करने के लिए कहा और टीम को उस होटेल के प्रतिद्ववंदी होटेल ताज  कृष्णा में ठहराया। धोनी के जाने का यह असर हुआ कि बीसीसीआई टीम के अन्य सदस्य भी अपनी बुकिंग कैंसिल करा कर वहां से चले गए। इससे भी बड़ी बात यह हुई कि बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन जो अगले दिन होटल में ठहरने वाले थे, वहां नहीं गए। उन्होंने भी अपनी बुकिंग कैंसिल कर दी। उस होटल के 180 कमरे टीम तथा सपोर्ट स्टाफ के लिए बुक किए गए थे। हैदराबादी बिरयानी भारत के सबसे लजीज पकवानों में से एक है। यह पकवान हैदराबाद के पूर्व शासक रहे निजाम के यहां पकाई जाती थी। धोनी के संबंध में यह किस्सा कई दिनों तक लोगों  की जुंबा पर चर्चा में रहा।